फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar accident Innova collided with Kia car crashed into Sweets shop

जालंधर में हादसा: इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट अध्यक्ष की इनोवा दुकान में घुसी, एक घायल; पहले कार से हुई जोरदार टक्कर

Tue, 25 Aug 2026 01:22 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Tue, 25 Aug 2026 01:22 PM IST
सार

इनोवा का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी के जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्की रंधावा करते हैं। बताया गया है कि हादसे के समय लक्की रंधावा खुद गाड़ी में मौजूद नहीं थे और इनोवा ड्राइवर चला रहा था।

विज्ञापन
Jalandhar accident Innova collided with Kia car crashed into Sweets shop
माैके पर माैजूद लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में एक तेज रफ्तार इनोवा पहले किया कार से टकराई और इसके बाद अनियंत्रित होकर बीकानेर स्वीट्स की दुकान में जा घुसी। बेकाबू इनोवा ने दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी को भी टक्कर मार दी और सीढ़ियों की रेलिंग से टकराने के बाद रुकी।
विज्ञापन


हादसे में बीकानेर स्वीट्स के मालिक अक्खी सिंह घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय अक्खी सिंह दुकान की बेसमेंट से बाहर आए थे और बाहर खड़े थे। अचानक अपनी ओर आती गाड़ी देखकर उन्होंने दौड़कर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन गिरने के कारण घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों कारों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन




अक्खी सिंह के बेटे पंकज के मुताबिक, दुकान पर दूध उतरवाया जा रहा था। इसी दौरान इनोवा और किया कार के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद इनोवा चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी दुकान की तरफ चली गई। इनोवा ने उनके पिता को टक्कर मारी, फिर स्कूटी को नुकसान पहुंचाते हुए सीढ़ियों की रेलिंग से जा टकराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनोवा का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी के जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्की रंधावा करते हैं। बताया गया है कि हादसे के समय लक्की रंधावा खुद गाड़ी में मौजूद नहीं थे और इनोवा ड्राइवर चला रहा था। गाड़ी का नंबर पीबी 08-ईएम 0171 बताया गया है। इनोवा पर “ गवर्नमेंट ऑफ़ पंजाब” लिखा हुआ था और आगे इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की काली झंडी लगी थी। हादसे के बाद यह झंडी उतार दिए जाने का आरोप लगाया गया है। परिवार का यह भी दावा है कि गाड़ी के अंदर ड्राइवर की वर्दी मिली।

ड्राइवर का दावा—दूसरी कार तेज रफ्तार में थी
इनोवा चालक ने बताया कि वह हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर कार्ड बांटने जा रहा था। उसके मुताबिक, दूसरी तरफ से आ रही किया कार काफी तेज रफ्तार में थी और उसमें दो युवक सवार थे। वहीं किया चालक ने आरोप लगाया कि इनोवा चालक ने अचानक गाड़ी मोड़ दी, जिसके कारण हादसा हुआ। किया चालक ने अपना नाम अरमान, निवासी लांबड़ा, बताया। उसका आरोप है कि हादसे के बाद किसी ने उसकी कार का पिछला शीशा भी तोड़ दिया।

स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त
हादसे में दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में किस-किस वाहन और संपत्ति को कितना नुकसान हुआ, इसकी पुलिस जांच कर रही है।

हादसे के बाद झंडी उतारने का आरोप
किया सवार पंकज का आरोप है कि हादसे में इनोवा चालक की गलती थी। उनका कहना है कि इनोवा इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष के ड्राइवर द्वारा चलाई जा रही थी। परिवार का दावा है कि हादसे के बाद कार पर लगी इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की झंडी उतार दी गई।

थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल हादसा वास्तव में किस वजह से हुआ और गलती किस चालक की थी, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों और घटनास्थल से मिले तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है।

परिवार का आरोप है कि हादसे की सूचना पुलिस को देने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवार ने पुलिस से मांग की है कि उनके बयान दर्ज किए जाएं, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed