फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar accident Bike collides with broken tipper parked on highway

जालंधर में हादसा: हाईवे पर खड़े खराब टिप्पर से टकराई बाइक, एक्स सर्विसमैन की मौत; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 22 Nov 2025 01:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Nov 2025 01:09 PM IST
सार

मृतक आर्मी से रिटायर्ड थे और रागा मोटर्स में बताैर सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे। ड्यूटी से घर लौटते समय यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। हादसे के बाद टिप्पर चालक फरार है।

विज्ञापन
Jalandhar accident Bike collides with broken tipper parked on highway
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

जालंधर में मैकडोनाल्ड से परागपुर रोड पर देर रात लगभग 11 बजे बड़ा हादसा हो गया। हाईवे किनारे कई दिनों से खराब खड़े टिप्पर से बाइक टकराने से 63 वर्षीय एक्स सर्विसमैन अवतार सिंह, निवासी खुसरोपुर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसएसएफ के मुलाजिम केशव और गगनदीप सिंह मौके पर पहुंचे और परागपुर चौकी के एएसआई दिलबाग सिंह को जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


एएसआई दिलबाग सिंह के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि अवतार सिंह की बाइक तेज रफ्तार में थी या हादसा सिर्फ खराब टिप्पर के कारण हुआ। मृतक आर्मी से रिटायर्ड थे और रागा मोटर्स में बताैर सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे। ड्यूटी से घर लौटते समय यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। हादसे के बाद टिप्पर चालक फरार है और वाहन मालिकों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले एक महीने में हाईवे पर खड़े ट्रकों की वजह से यह चौथी मौत है। इससे पहले जालंधर-नकोदर रोड पर प्रतापपुरा के पास तथा काला बकरा के नजदीक अक्तूबर और नवंबर में दो अन्य हादसे हो चुके हैं। एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है कि हाईवे किनारे खड़े ट्रक और टिप्पर लोगों की जान पर भारी क्यों बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed