फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar AAP MLA Raman Arora Appears Before ED Summoned in Corruption-Related Case

Jalandhar: भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में ईडी के सामने पेश हुए आप विधायक रमन अरोड़ा, साढ़े सात घंटे चली पूछताछ

Tue, 02 Jun 2026 01:39 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 02 Jun 2026 01:39 PM IST
सार

भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में विधायक रमन अरोड़ा 3 महीने जेल में भी रहे हैं और विजिलेंस में उनके खिलाफ केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
Jalandhar AAP MLA Raman Arora Appears Before ED Summoned in Corruption-Related Case
ईडी दफ्तर पहुंचे रमन अरोड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हुए। मनी लॉन्ड्रिंग और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में जारी समन के बाद वह ईडी कार्यालय पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उनसे कई बिंदुओं पर पूछताछ की।
विज्ञापन


7:30 घंटे की पूछताछ के बाद अरोड़ा बाहर आए, लेकिन मीडिया के बचते नजर आए। वह सुबह 11:15 के करीब ईडी दफ्तर पहुंचे थे और शाम 7:40 पर बाहर आए और गाड़ी में बैठकर चले गए। तकरीबन आठ घंटे चली पूछताछ में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में पूछताछ की गई और रिकॉर्ड भी पेश किया गया है।
विज्ञापन





सूत्रों के अनुसार ईडी कार्यालय पहुंचने के बाद विधायक का मोबाइल फोन और अन्य निजी सामान जमा करवाया गया। इसके बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया गया। पूछताछ का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह ईडी कार्यालय में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के केस से जुड़ा है। विजिलेंस ने विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ करीब 1.10 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था और अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की थी।

जांच एजेंसियों के अनुसार आरोप है कि कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर कथित तौर पर अवैध नोटिस जारी करवाए गए और व्यापारियों व बिल्डिंग मालिकों पर कार्रवाई का दबाव बनाकर धन उगाही की कोशिश की गई। नगर निगम की बिल्डिंग शाखा से जुड़े मामलों में सीलिंग और तोड़फोड़ की कार्रवाई का भय दिखाकर कथित रूप से समझौते के बदले रकम मांगने के आरोप भी जांच के दायरे में हैं।


इन्हीं आरोपों के आधार पर दर्ज मामले को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच में शामिल किया है। इससे पहले जालंधर कमिश्नरेट पुलिस भी विधायक के खिलाफ कथित अवैध वसूली का मामला दर्ज कर चुकी है। फिलहाल ईडी की पूछताछ को मामले की जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed