फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar 10 Panchayats oppose migrants refuse to issue Aadhaar and voter cards

Jalandhar: प्रवासियों के विरोध में आई 10 पंचायतें, नहीं बनाए जाएंगे आधार व वोटर कार्ड; घूमने पर पाबंदी

Sat, 20 Sep 2025 01:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 20 Sep 2025 01:11 PM IST
सार

बैठक में तय किया गया कि प्रवासियों के आधार कार्ड और वोटर कार्ड नहीं बनाए जाएंगे। जिन प्रवासियों के वोट पहले से बने हैं, उन्हें काट दिया जाएगा। रात के समय कोई प्रवासी न गांव में और न चौक-चौराहों पर घूम सकेगा। 

विज्ञापन
Jalandhar 10 Panchayats oppose migrants refuse to issue Aadhaar and voter cards
पंचायती फैसला - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

जालंधर में आदमपुर के नजदीकी गांव डरोली कलां में प्रवासी मजदूरों को लेकर इलाके की 10 पंचायतों की बैठक बुलाई गईं। जत्थेदार मनोहर सिंह ने इस बैठक में कई गांवों की पंचायतों ने सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए है। 
विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि प्रवासियों के आधार कार्ड और वोटर कार्ड नहीं बनाए जाएंगे। जिन प्रवासियों के वोट पहले से बने हैं, उन्हें काट दिया जाएगा। रात के समय कोई प्रवासी न गांव में और न चौक-चौराहों पर घूम सकेगा। 
विज्ञापन


पंचायतों ने यह निर्णय लिया है कि प्रवासियों को गांव के अंदर किसी भी त्योहार के लिए जगह उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। गांव का कोई भी व्यक्ति अपनी संपत्ति या मकान प्रवासियों को नहीं बेचेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में 25 से 30 गांवों की एक और बड़ी बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें प्रवासी मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों को बहिष्कार गलत, पंजाब की कृषि व उद्योग को कर देगा बर्बाद

संयुक्त किसान मोर्च (एसकेएम) के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि प्रवासी मजदूरों का बहिष्कार गलत है। इस पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए। यह पंजाब की कृषि व उद्योग को बर्बाद कर देगा।
राजेवाल ने कहा कि अगर कुछ लोग अपराध कर रहे हैं तो उनके खिलाफ सख्त सजा की मांग करनी चाहिए लेकिन इससे पूरा समुदाय खराब नहीं हो सकता है। प्रवासी मजदूरों का प्रदेश की कृषि में अहम योगदान है, इसलिए उनका बहिष्कार नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही पराली जलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर भी राजेवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सिर्फ पराली ही एक कारण नहीं है। वाहनों व इंडस्ट्री के कारण भी प्रदूषण हो रहा है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर ही किसी भी तरह की कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed