{"_id":"8a636f297e7b4b604bc9eb95000e2b5a","slug":"jaitley-badal-insult-majithia-captain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेटली को खुश करने को बादल ने की मजीठिया की बेइज्जती : कैप्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेटली को खुश करने को बादल ने की मजीठिया की बेइज्जती : कैप्टन
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार
Updated Thu, 16 Jul 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि बीते दिनों अमृतसर रैली में आए केंद्रीय
विज्ञापन
मंत्री अरुण जेटली को खुश करने के लिए सीए प्रकाश सिंह बादल ने राजस्व
मंत्री बिक्रम मजीठिया के पिता सत्यजीत मजीठिया की बेइज्जती की थी। क्योंकि
जेटली यह मान रहे हैं कि अमृतसर से उनकी हार का कारण विक्रम सिंह मजीठिया
हैं।
कैप्टन अमरिंदर सिंह वीरवार को जालंधर के आदमपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद नंगलशामां स्थित सुक्खा लाली के निवास पर पत्रकारवार्ता कर रहे थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि बादल ने हाल ही में अमृतसर में कहा कि सत्यजीत मजीठिया के दामाद सुखबीर बादल को डिप्टी सीएम बना दिया और बेटी हरसिमरत कौर बादल को केंद्रीय मंत्री बनाया। वहीं बेटे बिक्रम मजीठिया को पंजाब का राजस्व मंत्री बना दिया।
कैप्टन कहा कि सीएम बादल यह भी कह सकते थे कि उन्होंने अपने बेटे डिप्टी सीएम, बहू को केंद्रीय मंत्री और बेटे के साले को मंत्री बनाया है। कैप्टन ने कहा कि जेटली अमृतसर में हार की वजह विक्रम मजीठिया को मान रहे हैं। बादल ने मजीठिया परिवार के खिलाफ यह कटाक्ष और बेइज्जती सिर्फ जेटली को खुश करने के लिए की है। कैप्टन ने कहा कि किसानों का हाल बेहाल हो रहा है। धान का सीजन आने वाला है और अब बादल पीएम मोदी से बात कर खरीद एजेंसियों को दिशा निर्देश क्यों नहीं दिलाते। इस बार किसानों को झोना रोना दिलाएगा।
कैप्टन ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक कंफ्यूज पार्टी है। इसका वन मैन शो केजरीवाल है। उन्होंने कहा कि यही हाल पीएम नरेंद्र मोदी का है। वह खुद ही विदेश मंत्री खुद ही इंडस्ट्री मंत्री बनकर काम कर रहे हैं।
एयरपोर्ट का प्रस्ताव रखा, अकाली दल ने रद्द करवाया था
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि आदमपुर और हलवारा का एयरपोर्ट बनवाने का उनका प्रस्ताव था। जगह कपूरथला में भी एक्वायर कर ली गई थी, लेकिन अकाली दल ने इसे रद्द करवा दिया था। इस पर साइंस सिटी बनवा दी गई थी।