{"_id":"3882eedb38b88eb6bb56c34c556e4666","slug":"j-landhara-mobile-location-missing-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में मिली जम्मू से लापता व्यवसायी के मोबाइल की लोकेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में मिली जम्मू से लापता व्यवसायी के मोबाइल की लोकेशन
जालंधर।
Updated Tue, 28 Jan 2014 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पूर्व जम्मू स्थित अपने घर से दुकान के लिए निकले व्यवसायी का अभी तक कोई पता नहीं है। हालांकि अब उसके मोबाइल की लोकेशन जालंधर में मिली है।
विज्ञापन
मंगलवार को व्यवसायी का भाई उसे तलाश करने के सिलसिले में जालंधर पहुंचा। उसने बताया कि व्यवसायी की कार जम्मू के मेडिकल कालेज की पार्किंग से बरामद की जा चुकी है। 25, सेक्टर-6 त्रिकुटा नगर, जम्मू निवासी संजय गुप्ता पुत्र डा. तिलक राज गुप्ता 24 जनवरी से लापता है।
विज्ञापन
संजय के भाई अजय गुप्ता ने बताया कि उनके भाई की गाड़ी जम्मू के मेडिकल कालेज की पार्किंस से मिली है। पुलिस के मुताबिक उनके भाई संजय का फोन की अंतिम लोकेशन 24 जनवरी को जालंधर में थी। इसलिए वह उन्हें जालंधर ढूंढने के लिए आए हैं।
विज्ञापन
अजय गुप्ता ने बताया कि संजय एक दुकानदार है और उसकी पत्नी लता गुप्ता एक सरकारी अध्यापिका हैं। 24 जनवरी को सुबह वह अपनी दुकान के लिए घर से निकला और दुकान खोलने के बाद कहीं चला गया। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर तलाश करने के बावजूद कहीं सुराग हाथ नहीं लगा। आखिरकार मामले को उन्होंने 25 जनवरी को जम्मू में ही अपने भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई।