फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Intelligence agency expressed that Mohali attack done to break morale of police

Mohali Attack: खुफिया एजेंसियों की आशंका-पंजाब पुलिस का मनोबल गिराने की साजिश, सरहदी इलाकों में थानों-चौकियों को चौकस रहने के आदेश

Thu, 12 May 2022 11:14 AM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 12 May 2022 11:14 AM IST
सार

पंजाब पुलिस के रिटायर एसएसपी राजिंदर सिंह का कहना है कि दरअसल पंजाब पुलिस काफी सक्षम है और उसने आतंकवाद को दिलेरी से खत्म किया है। पंजाब की फोर्स की दिलेरी का उदाहरण दिया जाता है। जो देशद्रोही ताकतों की कोशिश होती है कि दिलेर पुलिस का मनोबल गिराया जाए और निचले स्तर पर दहशत पैदा की जाए।

विज्ञापन
Intelligence agency expressed that Mohali attack done to break morale of police
मोहाली स्थित पंजाब पुलिस का इंटेलिजेंस ऑफिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मोहाली में पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस कार्यालय पर आतंकी हमला पुलिस का मनोबल तोड़ने व दहशत फैलाने के लिए किया गया था, ऐसी आशंका खुफिया एजेंसी ने जाहिर कर पंजाब के तमाम सरहदी इलाकों में स्थित पुलिस चौकियों को चौकस रहने के लिए कहा है। ऐसा भी आदेश जारी किया है कि गांवों में स्थित पुलिस थानों व चौकियों की रात्रिकालीन सुरक्षा में बढ़ोतरी की जाए। लिहाजा, पंजाब के डीजीपी वीके भांवरा ने तमाम थानों में सुरक्षा बढ़ाने के सख्त आदेश जारी कर रात्रिकालीन गश्त भी तेज करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


दरअसल, मोहाली में इंटेलिजेंस कार्यालय पर आतंकी हमला पंजाब पुलिस पर पहला नहीं है। इससे पहले भी 2015 में दीनानगर पुलिस स्टेशन पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था और एसपी बलजीत सिंह को गोलियां मार दी थीं। इसके बाद भी जालंधर स्थित मकसूदां पुलिस स्टेशन पर भी आतंकी हमला हुआ और थाने पर पेट्रोल बम फेंके गए, जिसके तार कश्मीरी आतंकियों से जुड़े थे और उनको गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन

काफी सक्षम है पंजाब पुलिस

पंजाब पुलिस के रिटायर एसएसपी राजिंदर सिंह का कहना है कि दरअसल पंजाब पुलिस काफी सक्षम है और उसने आतंकवाद को दिलेरी से खत्म किया है। पंजाब की फोर्स की दिलेरी का उदाहरण दिया जाता है। जो देशद्रोही ताकतों की कोशिश होती है कि दिलेर पुलिस का मनोबल गिराया जाए और निचले स्तर पर दहशत पैदा की जाए। वहीं रिटायर आईजी सुरिंदर कुमार का कहना है कि पंजाब पुलिस दहशतगर्दों का सफाया करने में सक्षम है और जांबाज अधिकारी इस फोर्स में हैं। पंजाब के काउंटर इंटेलिजेंस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इंटेलिजेंस कार्यालय मोहाली में है, जिनके पास देशद्रोही ताकतों से लेकर शरारती तत्वों का पूरा लेखा जोखा है। उसी इमारत में काउंटर इंटेलिजेंस कार्यालय है, जो पंजाब में आतंकवाद व पाकिस्तान की करतूतों से निपट रही है, यह एक तरह से दहशत फैलाने की कोशिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमावर्ती पुलिस स्टेशनों को अतिरिक्त पुलिस बल मुहैया

वहीं पंजाब के डीजीपी वीके भंवरा ने तमाम कोशिशें शुरू कर दी हैं, ताकि फोर्स का मनोबल कायम रहे। वह फोर्स की पीठ लगातार थपथपा रहे हैं। उनकी तरफ से सीमावर्ती इलाकों में स्थित पुलिस स्टेशनों को अतिरिक्त पुलिस बल मुहैया करवाया जा रहा है और रिजर्व पुलिस फोर्स को भी चौकस रहने के लिए कहा गया है। चिंता इस बात को लेकर है कि पंजाब का 553 किलोमीटर का इलाका पाकिस्तान से सटा है। वहां सीमावर्ती इलाकों में स्थित पंजाब पुलिस के स्टेशनों की सुरक्षा का रिव्यू किया जा रहा है। पठानकोट, गुरदासपुर, डेरा बाबा नानक, तरनतारन, फिरोजपुर आदि सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed