फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Insult of national flag, case against husband of former health minister

मोगा : राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, शिवसेना नेता की शिकायत पर पूर्व सेहत मंत्री के पति पर केस दर्ज

Thu, 07 Jul 2022 01:42 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Insult of national flag, case against husband of former health minister
मोगा। थाना सिटी पुलिस ने शिवसेना नेता की शिकायत पर पूर्व सेहत मंत्री डॉक्टर मालती थापर के पति डॉक्टर पवन थापर के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे थाना सिटी के एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि राकेश राजा मनचंदा ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि लुधियाना फिरोजपुर रोड पर स्थित थापर अस्पताल की इमारत पर बड़े आकार का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगा हुआ है। अस्पताल के मालिक की ओर से रोजाना सूर्य अस्त होने के बाद न तो राष्ट्रीय ध्वज उतारा जाता है, जबकि वहीं राष्ट्रीय ध्वज की एक साइड का कपड़ा भी फटा हुआ है। ऐसा कर अस्पताल मालिक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर आरोप सही पाए जाने पर आरोपी अस्पताल के मालिक डॉक्टर पवन थापर के खिलाफ द प्रीविजन आफ इन्सल्ट टू नेशनल ऑनर अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया। गौर रहे कि डॉक्टर पवन थापर पंजाब की पूर्व सेहत मंत्री डॉक्टर मालती थापर के पति होने के साथ-साथ एक नामी हस्ती भी हैं।
विज्ञापन

यह हैं नियम
बता दें कि राष्ट्रीय ध्वज को फहराने या फिर किसी इमारत पर लगाने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। इन नियमों की अवमानना करने वाले को तीन साल की जेल का प्रावधान तय किया गया है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार कभी भी फटा या मैला कुचैला ध्वज नहीं फहराया जा सकता। ध्वज फट जाए तो उसे एकांत में नष्ट करना होता है। वहीं तिरंगे को हमेशा सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच ही फहराया जा सकता है, जबकि भारतीय झंडे का आकार भी आयताकार होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed