{"_id":"65799cf831ca490c4c00b7d8","slug":"innova-and-swift-collide-with-truck-in-fog-uncle-dies-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-1608-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: धुंध में ट्रक से टकराई इनोवा व स्विफ्ट, मामा की मौत, पांच जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: धुंध में ट्रक से टकराई इनोवा व स्विफ्ट, मामा की मौत, पांच जख्मी
विज्ञापन
परिवार संग भांजे को विदेश भेजने अमृतसर एयरपोर्ट जा रहा था अजीत सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव पिंडी के पास घनी धुंध के चलते श्रीगंगानगर से आ रही इनोवा कार ट्रक से टकरा गई। इसके पीछे एक स्विफ्ट कार भी टकराई। हादसे में इनोवा कार में सवार एक 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो कारों में सवार पांच लोग जख्मी हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने हादसास्थल पर पहुंच शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक श्रीगंगानगर से अजीत सिंह (38) वासी श्रीगंगानगर अपने पिता कुलवंत सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इनोवा कार में अमृतसर एयरपोर्ट पर अपने भांजे को विदेश भेजने के लिए जा रहा था। जैसे ही उनकी कार फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव पिंडी के नजदीक पहुंची तो घनी धुंध के चलते उसे आगे ट्रक होने का पता नहीं चला और कार ट्रक से टकरा गई। जैसे ही कार ट्रक से टकराई, उसी समय पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार भी टकरा गई। इस हादसे में अजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पिता कुलवंत सिंह समेत पांच लोग जख्मी हो गए। उधर, खेत में फसल को पानी दे रहे एक किसान ने बताया कि हादसा बहुत जबरदस्त था। जैसे ही ट्रक और कार की भिड़ंत की आवाज सुनाई दी, वे लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। अजीत सिंह कार में बुरी तरह फंस चुका था। कार में से बाकी सदस्यों को गांववासियों की मदद से बाहर निकाला गया और स्थानीय अस्पताल में भेजा।
फोटो संख्या-13एफजेडआर01ओयू
कैप्शन-- फिरोजपुर के गांव पिंडी में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त इनोवा कार। संवाद

कैप्शन