फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   India, win, Kabaddi

कबड्डी में भारत ने जीते दोनों मैच

Tue, 03 Dec 2013 10:26 PM IST
अमर उजाला, होशियारपुर
अमर उजाला, होशियारपुर Updated Tue, 03 Dec 2013 10:26 PM IST
विज्ञापन
India, win, Kabaddi
होशियारपुर में चौथे पर्ल्स विश्व कबड्डी कप के तीसरे दिन भारत ने दोनों मैच जीत लिए। आउटडोर स्टेडियम होशियारपुर में हुए तीन मैचों में अमेरिका ने केन्या को 68-13 के बडे़ अंतर से हराया।
विज्ञापन


भारत तथा केन्या की लड़कियों के बीच हुए मैच में भारत ने केन्या को 56-21 से हराकर शानदार जीत हासिल की। तीसरा मैच भारत तथा स्पेन के पुरुषों में हुआ। इसमें भारत ने स्पेन को 55-27 से मात दी।
विज्ञापन


  मुकाबलों का उद्घाटन शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने किया। उन्होंने पहले मैच के दौरान अमेरिका तथा केन्या के खिलाड़ियों से परिचय किया।

 भारत तथा केन्या की लड़कियों की टीमों और भारत तथा स्पेन के खिलाड़ियों से उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल ने परिचय किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मलूका ने कहा कि पंजाब की मां खेल कबड्डी को पंजाब सरकार गांवों तथा पंजाब से बाहर निकाल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल बना दिया है। आने वाले समय में इस खेल को ओलंपिक खेलों में शामिल करवाने के यत्न किए जाएंगे।

 उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने खेलों के बजट को 12 करोड़ से बढ़ा कर 142 करोड़ कर दिया है। पंजाब ओलंपिक विजेताओं के लिए इनाम की राशि 1 करोड़ से बढ़ा कर 2.50 करोड़ रुपये कर दी है तथा एशियन खेलों के लिए 26 लाख, 16 लाख तथा 11 लाख रुपये रखे हैं।

इसी तरह राष्ट्र मंडल खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों के लिए 16 लाख, 11 लाख तथा 6 लाख रुपये की राशि कर दी है।

उन्होंने कहा कि बठिंडा में नेशनल स्तर पर स्कूल खेल मुकाबलों में जीत पर पंजाब के लोगों को बधाई दी तथा पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में 4 दिसंबर को छुट्टी की घोषणा की।

इस अवसर पर मित्तल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खेलों की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की खेल नीति के कारण खेलों में पंजाब के अच्छे परिणाम आने शुरू हो गए हैं।


 सरकार द्वार कबड्डी के साथ साथ दूसरी खेलों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर सुखविंदर सिंह मुराड़, मिल्क प्लांट होशियारपुर के चेयरमैन कर्मजीत सिंह बबलू, जिला भाजपा अध्यक्ष शिव सूद, अतिरिक्त जिलाधीश (ज) हरमिंदर सिंह, अतिरिक्त जिलाधीश विकास हरबीर सिंह, जसजीत सिंह, परमिंदर सिंह, अमरजीत सिंह चौहान, इकबाल सिंह जौहल, रविंदर ठंडल, इकबाल सिंह खेड़ा, आनंदवीर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed