{"_id":"613a41ae8ebc3eb50303544b","slug":"income-tax-team-raided-the-nfc-banana-cold-store-firozpur-news-pkl426230622","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर टीम ने एनएफसी केला कोल्ड स्टोर में दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर टीम ने एनएफसी केला कोल्ड स्टोर में दी दबिश
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम की ओर से वीरवार अलसुबह शहर की सब्जी मंडी स्थित नितेश फ्रूट कंपनी (एनएफसी) के केला कोल्ड स्टोर में दबिश दी गई। यहां से टीम के अधिकारियों ने प्रत्येक दस्तावेज खंगाले और जरूरी फाइलें अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि आयकर ने फिरोजपुर, सिरसा, लुधियाना व फगवाड़ा स्थित एनएफसी के केला कोल्ड स्टोरों पर भी दबिश दी है। टीम के साथ सीआरपी के जवान मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार सुबह रेहड़ी वाले सब्जी मंडी में केला खरीदने पहुंचे तो उन्हें केला कोल्ड स्टोर में घुसने नहीं दिया। स्टोर के बाहर राइफल के साथ सीआरपी के जवान तैनात थे। जवानों ने सभी रेहड़ी वालों को स्टोर से दूर रहने की सलाह दी। मंडी के व्यापारियों का कहना है कि अलसुबह चंडीगढ़ से आयकर विभाग की टीम आई है, जो काफी समय से अंदर बैठी दस्तावेज खंगाल रही है। टीम में कई लोग शामिल हैं। टीम के किसी भी अधिकारी ने इस संबंधी कोई जानकारी नहीं दी, सिर्फ इतना ही कहा कि ये उनका रूटीन का कार्य है।
बताया जा रहा है कि एनएफसी के लुधियाना, सिरसा व फगवाड़ा स्थित केला कोल्ड स्टोर में भी आयकर टीम ने दबिश दी है। वहां से भी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
--------------------------
फोटो संख्या-09एफजेडआरपी01जेबी
कैप्शन---फिरोजपुर शहर की सब्जी मंडी स्थित एनएफसी केला कोल्ड स्टोर के मुख्य गेट पर खड़े सीआरपी जवान व बाहर खड़ी आयकर विभाग के अधिकारियों की कार।