फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Income Tax Raid on Businessmen in Jalandhar

Jalandhar: प्रसिद्ध उद्योगपति व रियल एस्टेट कारोबारी और शराब सिंडीकेट कार्यालय पर आयकर विभाग का छापा

Thu, 10 Nov 2022 11:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 10 Nov 2022 11:24 AM IST
सार

आईटी की टीम लुधियाना और श्रीनगर से आई है। स्थानीय स्तर पर किसी भी अधिकारी को इसकी सूचना तक नहीं है। टीम अपने साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को साथ लेकर आई है।
 

विज्ञापन
Income Tax Raid on Businessmen in Jalandhar
जालंधर में आईटी की रेड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जालंधर शहर में सुबह आयकर विभाग की टीम ने दो स्थानों पर दबिश देकर सर्च अभियान चलाया, जो देर रात तक जारी था। इनकम टैक्स की टीम ने गुरुवार को सुबह पंजाब के प्रसिद्ध उद्योगपति शीतल विज के निवास और कार्यालय पर छापा मारा और सर्च अभियान चलाया। साथ ही रियल एस्टेट कारोबारी चंद्र अग्रवाल के कार्यालय व कोठी पर भी अभियान जारी रहा। इसके अलावा शराब सिंडीकेट कार्यालय में भी आयकर विभाग की कार्रवाई चली। 

विज्ञापन


सिंडीकेट पर शराब कारोबारी चड्डा परिवार का वर्चस्व है। सूत्रों के मुताबिक इस छापे में पंजाब के साथ लगते कई प्रदेशों के आयकर विभाग के उच्च अधिकारियों को शामिल किया गया। शीतल विज के कार्यालय पर भी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का पहरा रहा और गेट को बंद कर दिया गया। अंदर जाने की परमिशन तो थी लेकिन बाहर आने की नहीं। वहीं उनकी लाजपत नगर कोठी के अलावा तमाम औद्योगिक इकाइयों पर भी सर्च अभियान देर रात तक जारी था।
विज्ञापन


इसके अलावा रियल एस्टेट कारोबारी चंद्र अग्रवाल के कार्यालय में दबिश दी गई और कोठी में भी सर्च अभियान चलाया गया। दोनों के बारे में विभाग को सूचना थी कि कई कारोबार में दोनों साझीदार हैं। दोनों के खाते और बिजनेस रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। जिन आयकर विभाग के अधिकारियों की टीमों ने जालंधर में सर्च अभियान चलाया है, वह लुधियाना और श्रीनगर से आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर किसी भी अधिकारी को इसकी सूचना तक नहीं है। केंद्रीय एजेंसी सर्च अभियान चलाने के लिए अपने साथ पंजाब पुलिस को लाने के बजाय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को साथ लाई और केंद्रीय बल पूरी तरह से मुस्तैद रहा। चंद्र अग्रवाल के ज्योति चौक के निकट स्थित कार्यालय के अलावा उसकी कोठी पर भी सर्च अभियान जारी था।


यह किसी से छिपा नहीं है कि चंद्र अग्रवाल की आम आदमी पार्टी की सरकार में खासी पकड़ है और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ उनके नजदीकी संबंध हैं। वहीं सिंडीकेट कार्यालय पर दबिश से शराब कारोबारियों में खासी हलचल है। आयकर विभाग के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह छापा शनिवार तक जारी रहने की संभावना है। छापे के दौरान अशोक नगर स्थित एक छोटे से मकान में भी आयकर विभाग की टीमों ने सर्च किया है, जो चंद्र अग्रवाल के नजदीकी का मकान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed