फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Income tax raid at the house of the agent who made fake income tax refunds of army personnel

Jalandhar News: सेना के जवानों का फर्जी आयकर रिफंड बनाने वाले एजेंट के घर आयकर की रेड

Mon, 14 Jul 2025 09:40 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
Income tax raid at the house of the agent who made fake income tax refunds of army personnel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। सेना के जवानों का फर्जी आयकर रिफंड बनाने वाले एजेंट के घर पर आयकर विभाग ने सोमवार को छापा मारा। सोमवार सुबह लगभग सात बजे से लेकर देर रात तक चेकिंग चली। जिस व्यक्ति के घर आयकर विभाग ने दबिश दी है वो एजेंट है। सूत्रों के मुताबिक शहर की रिखी कॉलोनी में स्थित एक एजेंट के घर आयकर विभाग ने रेड की। आयकर विभाग के मुलाजिमों ने घर को घेर कर पूरी तरह तलाशी ली और कंप्यूटर व लैपटॉप को कब्जे में लेकर चेकिंग की है। जानकारों का कहना है कि उक्त एजेंट ने सेना के जवानों के फर्जी रिफंड तैयार कर भुगतान लिया था। ये घोटाला लाखों रुपये का है। उक्त विभाग ने रेड सुबह लगभग सात बजे रेड की थी जो रात नौ बजे तक जारी थी। लगभग आठ गाड़ियों में आयकर का स्टाफ आया था। गाड़ियों के नंबर हिमाचल, हरियाणा व लुधियाना के थे। घर के किसी भी व्यक्ति को बाहर नहीं निकलने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed