{"_id":"6664844ef600ff70140c21ca","slug":"in-land-dispute-son-along-with-wife-poured-petrol-and-set-mother-on-fire-moga-news-c-371-1-mog1001-100457-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: जमीन विवाद में बेटे ने पत्नी के साथ मिल पेट्रोल डालकर मां को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: जमीन विवाद में बेटे ने पत्नी के साथ मिल पेट्रोल डालकर मां को लगाई आग
Sat, 08 Jun 2024 09:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 08 Jun 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। मोगा के गांव कपूरे के रहने वाली 65 साल के मलकीत कौर नाम एक बुजुर्ग महिला को अपने ही बेटे और बहु ने मिलकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जख्मी महिला को इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर महिला का इलाज चल रहा है।
इस मामले में पीड़ित महिला के बेटा गुरमीत सिंह ने बताया कि उनकी माता ने भाई को बेदखल किया है। इसे लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। वह रोजाना मां को डराता और धमकाता था, जिसकी शिकायत पुलिस को की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
शनिवार को उसके भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर मां के ऊपर डालकर आग लगा दी। जब उसे इस बारे में पता चला तो वह तुरंत घर पहुंचा और माता को मोगा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टर ने हालत नाजुक बताई है, सारी घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि उनके पास एक 65 साल की मलकीत कौर नाम महिला मोगा के गांव कपूरे से इलाज के लिए लाई गई हैं। महिला के दूसरे बेटे ने बताया कि उसके भाई ने पेट्रोल डालकर मां को आग लगाई है। उन्होंने तुरंत पीड़िता का इलाज शुरू कर दिया, अब महिला की स्थिति कुछ ठीक है। शरीर काफी जला हुआ है, वे इलाज कर रहे हैं।