{"_id":"690cc1950a123f9929072264","slug":"in-jalalabad-a-young-man-was-tied-to-a-pole-and-beaten-with-the-words-thief-written-on-his-face-moga-news-c-68-1-fzr1002-103958-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: जलालाबाद में युवक के चेहरे पर लिखा चोर, खंभे से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: जलालाबाद में युवक के चेहरे पर लिखा चोर, खंभे से बांधकर पीटा
विज्ञापन
-जूस की दुकान से चुराए थे 2 हजार रुपये
-- -
जलालाबाद। जलालाबाद के शहीद ऊधम सिंह चौक के नजदीक एक जूस की दुकान से चोरी करने वाले एक नौजवान को लोगों ने पकड़ लिया जिसके बाद उसे खंभे से बांधकर जहां आरोपी की जमकर धुनाई की। उसके चेहरे पर चोर लिख दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जूस की दुकान चलाने वाले रमन कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले वह दुकान से किसी कार्य के लिए गया था इसी दौरान एक युवक उसकी दुकान पर आया और दुकान के गल्ले में पड़े 2000 रुपये चुराकर फरार हो गया। उसे आज फिर से बाजार में घूमते देख लिया गया। दुकानदारों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी युवक को खंभे से बांध दिया और उसके चेहरे पर चोर लिख दिया। आरोपी जलालाबाद शहर का ही रहने वाला है और नशे का आदी बताया जाता है। आरोप है कि युवक पहले भी कई बार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में काबू आ चुका है। उधर, सिटी थाना के एसएचओ अंग्रेज कुमार ने बताया कि पुलिस के पास वीडियो आया है। जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।