फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Illegal Khair cutting in the forest busted, Bolero seized

Jalandhar News: जंगल में अवैध खैर कटाई का भंडाफोड़, बोलेरो जब्त

Fri, 05 Dec 2025 07:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
Illegal Khair cutting in the forest busted, Bolero seized
होशियारपुर। वन विभाग ढोलबाहा टीम ने कोइ जंगल पंचायत क्षेत्र में की जा रही अवैध खैर कटाई का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान विभाग ने खैर लकड़ी से भरी महिंद्रा बोलेरो पिकअप (जेके-14-डी-9058) ज़ब्त की जबकि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वन रेंज अधिकारी जसबीर सिंह के अनुसार गुप्त सूचना पर वन कर्मचारी चमकौर सिंह, रवीपाल सिंह, जसपाल सिंह और ब्लॉक अधिकारी सुरजीत सिंह मौके पर पहुंचे तो पाया कि कुछ लोग अवैध रूप से काटी गई खैर लकड़ी के 27 टुकड़े वाहन में लोड कर रहे थे। टीम को देखते ही आरोपी जंगल में भाग निकले। वन विभाग ने गांव कोइ के सरपंच और पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लकड़ी और वाहन को जब्त कर लिया। विभाग ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed