फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Husband murdered in Jalandhar together with lover husband had seen wife in objectionable condition with her cousin

जालंधर में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, पति ने पत्नी को अपने चचेरे भाई के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था

Wed, 17 Mar 2021 10:35 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Husband murdered in Jalandhar together with lover husband had seen wife in objectionable condition with her cousin
जालंधर। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी, क्योंकि उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। हत्यारोपी पत्नी के पति के चचेरे भाई से संबंध थे और दोनों उसे रोड़ा मान रहे थे। पुलिस को पति का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना मिली तो पुलिस ने आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ कत्ल व साजिश रचने का केस दर्ज कर लिया है। हत्या का आरोपी प्रेमी मृतक की बुआ का बेटा है।
विज्ञापन

महितपुर के गांव झुग्गियां के रहने वाले जोगिंदर सिंह ने बताया कि उसके 30 साल के बेटे वरिंदर सिंह का 8 साल पहले कपूरथला के गांव देहला की राजविंदर कौर से विवाह हुआ था। उनके 3 व 6 साल के दो बेटे हैं। बहू राजविंदर कौर उसकी बहन महिंदर कौर को मिलने के लिए होशियारपुर के गांव सरआणा जमालपुर गई थी। वहां उसकी बहू करीब 10-12 दिन रही। इसके बाद उसे वापस छोड़ने के लिए उनका भांजा रणजोध सिंह उर्फ गुल्लू आया था। जो करीब 10-15 दिन उसके घर में रहा। इसी दौरान एक दिन उसके बेटे वरिंदर सिंह ने पत्नी राजविंदर कौर और रणजीत गुल्लू को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद उसका पत्नी व उसके भांजे से झगड़ा हो गया। उसके बाद भांजे रणजोध गुल्लू व बहू राजविंदर कौर ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को उनका बेटा देर रात तक घर नहीं लौटा। वह उसे ढूंढने निकले तो बलोकी रोड से गांव झुग्गियां की तरफ जाती सड़क पर बेटा मृत मिला। उसके सिर से खून बह रहा था। उसका एक पैर साइकिल पर तो दूसरा जमीन पर था। उसने आरोप लगाया कि उसकी बहू व भांजे ने ही उसके बेटे की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ कत्ल व साजिश का केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी संदीप गर्ग का कहना है कि पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed