फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Husband and son murdered, accused arrested

Jalandhar News: पति के साथ मिलकर बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Dec 2025 07:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
Husband and son murdered, accused arrested
-अजनाला में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी को घर लाने को लेकर बढ़े विवाद ने ली जान
विज्ञापन

–दादा की शिकायत पर पिता और सौतेली बहू के खिलाफ हत्या का केस
---
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर अजनाला के गांव कयाम में पारिवारिक कलह ने एक मौत का रूप ले लिया। यहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर 35 वर्षीय बेटे सिमरजंग सिंह की ईंटों से कूच-कूच कर हत्या कर दी। यह वारदात शुक्रवार शाम तब हुई, जब घर में पहले से चल रहे झगड़े ने उग्र रूप ले लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
शिकायतकर्ता कश्मीर सिंह (85) ने बताया कि करीब चार साल पहले उन्होंने पोते सिमरजंग की शादी करवाई थी। शादी के बाद ही पति-पत्नी में मनमुटाव शुरू हो गया। करीब डेढ़ साल पहले बहू अपने मायके चली गई और वहीं से उसने सिमरजंग, सास, ससुर समेत कई परिजनों पर एफआईआर भी दर्ज करवा दी थी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में सिमरजंग और उसकी पत्नी के रिश्तों में सुधार आने लगा था। सिमरजंग उसे वापस घर लाना चाहता था, लेकिन उसके पिता हरपाल सिंह और मां सुखबीर कौर इसके खिलाफ थे।
विज्ञापन

विवाद बढ़ा तो पिता को लाठी मारी, फिर ईंटें बरसा दीं
परिवार में शुक्रवार सुबह इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। गुस्से में सिमरजंग ने पिता हरपाल सिंह पर लाठी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसी दौरान हरपाल और सुखबीर कौर ने मिलकर सिमरजंग पर ईंटों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर हिमांशु भगत ने बताया कि पुलिस ने कश्मीर सिंह की शिकायत पर हरपाल सिंह और सुखबीर कौर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारिक तनाव बना हत्या का कारण
चार साल पुराने दांपत्य विवाद में मायके गई पत्नी ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। सुलह का प्रयास ही हत्या का कारण बन गया। माता-पिता को बेटे की घर वापसी मंजूर नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article