{"_id":"61573d358ebc3e61f1244d23","slug":"hundred-grams-of-heroin-and-one-lakh-cash-were-found-in-eleven-days-of-interrogation-firozpur-news-pkl4286732172","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारह दिन की पूछताछ में सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगी सौ ग्राम हेरोइन व एक लाख नगदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारह दिन की पूछताछ में सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगी सौ ग्राम हेरोइन व एक लाख नगदी
विज्ञापन
फिरोजपुर। जलालाबाद ब्लास्ट के आरोपी जीजा-साला से ग्यारह दिन की गहन पूछताछ के बाद सुरक्षा एजेंसियों के हाथ सौ ग्राम हेरोइन और एक लाख 15 हजार रुपये ही हाथ लगे हैं। लंबी पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि पंद्रह सितंबर की रात को जलालाबाद सब्जी मंडी में धमाका करने के लिए बाइक की पेट्रोल टंकी के नीचे टिफिन बम लगाकर रखने जा रहे थे कि सौ गज की दूरी पर ही ब्लास्ट हो गया। इसमें आरोपियों का एक साथी मारा गया था। ब्लास्ट के पांच दिन बाद भारत-पाक सीमा से सटे जलालाबाद के गांव धर्मूवाला के खेत से टिफिन बम मिला था।
उसी के बाद जीजा-साला को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उधर, जलालाबाद के डीएसपी पलविंदर सिंह संधू ने बताया कि फिरोजपुर जिले के गांव चांदीवाला सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा (साला) और गांव धर्मूवाला निवासी प्रवीन कुमार को अदालत ने शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सुक्खा की निशानदेही पर प्रवीन के खेत से सौ ग्राम हेरोइन और एक लाख पंद्रह हजार रुपये की नगदी बरामद हुई थी। इसके अलावा इनसे कुछ और बरामद नहीं हुआ है। एक सवाल के जवाब में संधू ने कहा कि बीस सितंबर को प्रवीन के खेत से टिफिन बम मिला था।
इनके पास दो ही टिफिन बम थे, इनमें से एक सब्जी मंडी जलालाबाद के पास ब्लास्ट हो गया था। जिसमें सुक्खा के रिश्तेदार गांव निहंगे वाले झूग्गे के रहने वाले बलविंदर सिंह की मौत हो गई थी। बलविंदर ही सब्जी मंडी में बम रखने जा रहा था।
दूसरी तरफ, सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों ने प्रवीन और सुक्खा से ग्यारह दिन पूछताछ की है। इनसे कई अहम सुराग भी मिले हैं, जिनका पुलिस खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस उनकी दी हुई जानकारी पर काम कर रही है।
क्योंकि दोनों के पकड़े जाने के बाद इनके साथी भूमिगत हो चुके हैं। पता चला है कि शुक्रवार सुबह भारत-पाक सीमा से सटे फिरोजपुर के गांव जल्लोके से जलालाबाद पुलिस दो सगे भाइयों को पूछताछ के लिए लेकर आई है। यह गांव सुक्खा के गांव चांदी वाला के पास ही है। हालांकि पुलिस अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है।