फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Himachal heroin smuggler arrested in Mohali Pathankot police station Dumtal and Indaura police overpowered

पठानकोट में हिमाचल के हेरोइन तस्कर मोहाली से गिरफ्तार, थाना डमटाल और इंदौरा पुलिस ने किया काबू

Fri, 26 Mar 2021 07:28 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
Himachal heroin smuggler arrested in Mohali Pathankot police station Dumtal and Indaura police overpowered
पठानकोट। पंजाब और हिमाचल में नशे की तस्करी करने वाले 2 वांछित तस्करों को डमटाल पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्करों की पहचान गांव छन्नी बेली निवासी गोविंदा और सिकंदर उर्फ निम्मा के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी हिमाचल और पंजाब में बड़े स्तर पर नशे का कारोबार करते हैं और पुलिस ने इनके घरों से लाखों की ड्रग मनी, नशीले पदार्थ, गहने, लग्जरी गाड़ियां बरामद की थीं।
विज्ञापन

दबिश के दौरान हर बार पुलिस को चकमा देकर भागने वाले आरोपी पंजाब पुलिस की हिट लिस्ट में भी शामिल हैं। हालांकि दोनों के पारिवारिक सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है और इनकी संपत्तियों को भी सील किया जा चुका है। हिमाचल पुलिस ने दोनों के बैंक खाते फ्रीज किए हैं और इनके संपर्क में रहने वाले 4 लोगों को भी काबू किया जा चुका है। अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर ही इन आरोपियों को काबू किया जा सका है। एसएसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि करीब तीन माह से फरार नशा तस्कर को पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी रंजन ने बताया कि नशा तस्कर गोविंदा के घर से 561 ग्राम हेरोइन, लग्जरी गाड़ी, 1059 प्रतिबंधित कैप्सूल व 14.5 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद हुई थी। इसके साथी तस्कर सिकंदर उर्फ निम्मा से 377.8 ग्राम हेरोइन, 1 लाख 74 हजार रुपये बरामद किए थे। इनके पूरे परिवार को गिरफ्तार कर उसकी संपत्ति को सील कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि मोहाली गई टीम में आईपीएस अशोक रत्न, थाना प्रभारी सुरिंदर धीमान शामिल थे। धरमिंदर उर्फ गोविंदा पर अन्य जिलों में भी नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed