फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   High Court, seeks reply, Punjab government, sewerage work, not completed, nakoder, jalandhar, punjab

हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब, सीवरेज का काम क्यों नहीं हुआ पूरा

Fri, 13 May 2016 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नकोदर (जालंधर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नकोदर (जालंधर) Updated Fri, 13 May 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
High Court, seeks reply, Punjab government, sewerage work, not completed, nakoder, jalandhar, punjab
हाईकोर्ट - फोटो : demo
हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से नकोदर में सौ फीसदी सीवरेज डालने के काम को पूरा करने की अवधि का जवाब मांगा है। नकोदर में 10 साल पहले सीवरेज डालने के काम की शुरुआत की गई थी, जो अब तक पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


सीवरेज का काम बीच में बंद होने पर समाजसेवी अदित्या भटारा ने कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी, जिसकी सुनवाई के दौरान अदालत ने पंजाब सरकार को निर्देश दिए है कि वे एफिडेविट दाखिल कर स्पष्ट करे कि सीवरेज डालने का काम कब शुरू किया जाएगा और कब तक पूरा हो पाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ नकोदर में लगने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के बारे में भी बताया जाए। अदालत ने आदेश दिया है कि नकोदर में लगने वाले 6 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्टेट्स रिपोर्ट भी पेश करें कि यह पूरा हुआ है या नहीं। मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकोदर में 100 सीवरेज डालने के काम की शुरुआत 22 मार्च 2006 में हुई थी, जो अगले साल बीच में रोक दिया गया था। यह काम 15 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होना था। कई साल बीत गए मगर सीवरेज लाइन बिछाने का काम अब तक पूरा नहीं हुआ। इसके बाद अदित्या भटारा ने साल 2013 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर नकोदर में सीवरेज कार्य 100 फीसदी पूरा करने की मांग की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed