फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   heavy rain at mansa, mansa rain, crop destroyed, mansa, punjab

तेज बारिश से रजवाहे में दरार, 150 एकड़ फसल डूबी

Sun, 06 Mar 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा।
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा। Updated Sun, 06 Mar 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
heavy rain at mansa, mansa rain, crop destroyed, mansa, punjab
फसल - फोटो : amarujala
गांव जवाहरके में शनिवार देर रात को रजवाहा टूट जाने की वजह से 150 एकड़ फसल पानी में डूब गई। रात के समय तेज बारिश होने से रजवाहे में दरार पड़ गई थी। गांववासियों की सूचना पर रविवार सुबह मौके पर पहुंचे एसडीएम राकेश कुमार ने किसानों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया है। उन्होंने नहरी विभाग को तुरंत इस रजवाहे में पड़ी दरार को बंद करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


किसान गुरसेवक सिंह जवाहरके और राजिंदर सिंह ने बताया कि शनिवार रात 11 बजे रजवाहा टूट जाने की वजह से किसानों की 150 एकड़ जमीन पर बाई गेहूं की फसल पानी में डूब गई। उन्होंने कहा कि रात के समय ही नहरी विभाग के एक्सईएन को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन सुबह एसडीओ और कुछ वेलदार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान किसानों ने खुद बोरियां और मिट्टी का इंतजाम कर इस दरार को भरा। उन्होंने कहा कि किसान नायब सिंह, जगवंत सिंह, हरबंस सिंह और हरपाल सिंह, तरसेब सिंह और रुपिंदर सिंह बिक्कर सिंह और बिंदर सिंह की 150 एकड़ फसल में पानी भर गया है। इस मौके पर पहुंचे एसडीएम राकेश कुमार ने कहा कि यह मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में ला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed