{"_id":"62aa0f60a9cb8537ee5c6fd0","slug":"have-faith-and-patience-soon-rangla-punjab-will-be-formed-kejriwal-jalandhar-news-pkl453754371","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Arvind Kejriwal: जालंधर में बोले केजरीवाल, पुरानी सरकारों ने पैदा किए गैंगस्टर, पजांब की धरती को इनसे करेंगे मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Arvind Kejriwal: जालंधर में बोले केजरीवाल, पुरानी सरकारों ने पैदा किए गैंगस्टर, पजांब की धरती को इनसे करेंगे मुक्त
Thu, 16 Jun 2022 04:21 AM IST
पंजाब ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 04:21 AM IST
सार
केजरीवाल ने पंजाब में गैंगस्टरों से लेकर ड्रग और करप्शन से लेकर बेरोजगारी जैसे संगीन मुद्दों पर अपना ब्लू प्रिंट बताया और यहां तक कि पंजाब के आने वाले बजट में कौन से मुद्दे को पास किया जा रहा है, इसकी भी स्टेज से घोषणा कर दी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब में आप सरकार बनने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पहली बार जालंधर पहुंचे। जालंधर से दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सीधी बस सेवा शुरू होने के मौके पर केजरीवाल यहां पहुंचे। पंजाब के सीएम भगवंत मान और केजरीवाल ने कुल 30 मिनट भाषण दिया।
भगवंत मान ने 10 मिनट के भाषण में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तारीफ में जमकर कसीदे कसे और उनको अपने विधायकों का कैप्टन, एक क्रांतिकारी मुख्यमंत्री, हौसले वाले और निर्भीक सीएम की उपाधि दी। अपने विरोधियों को निशाने पर लिया, राजा वडि़ंग पर अप्रत्यक्ष रूप से वार किया कि अब बसों की चेसिज का भी हिसाब लिया जाएगा। आम आदमी पार्टी व केजरीवाल की तारीफ करते हुए कहा कि महज आठ साल पुरानी पार्टी, 10 राज्यसभा सदस्य, दो सूबों में सरकार एक लोकसभा सदस्य अगले सप्ताह बन रहा है। इतना ही नहीं, उन्होंने स्टेज से केजरीवाल को गुजारिश की कि पंजाब सरकार का मार्गदर्शन करें।
वहीं, केजरीवाल ने पंजाब में गैंगस्टरों से लेकर ड्रग और करप्शन से लेकर बेरोजगारी जैसे संगीन मुद्दों पर अपना ब्लू प्रिंट बताया और यहां तक कि पंजाब के आने वाले बजट में कौन से मुद्दे को पास किया जा रहा है, इसकी भी स्टेज से घोषणा कर दी। केजरीवाल ने कहा कि पंजाबियों बस हम पर भरोसा रखना, सब्र रखना.. हर गारंटी पूरी होगी और रंगला पंजाब बनेगा।
विज्ञापन
'निचले स्तर पर सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार खत्म'
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में बस माफिया लंबे समय से हावी था लेकिन अब पंजाब में अब ईमानदार सरकार आ चुकी है। पहले एक पार्टी की सरकार थी, जिनकी जेब में मुनाफा जाता था। फिर दूसरी पार्टी की सरकार आई, उनकी पूरी सेटिंग पुरानी सरकार से थी, हिस्सा जाता था जिस कारण सरकारी बसें नहीं चलनी दी। अधिकारी आज भी वही हैं, सिस्टम भी वही है, बस ईमानदार सरकार आ चुकी है। भ्रष्टाचार पर जितना ठोस प्रहार पिछले तीन माह में हुआ है, उतना पूरे देश में कहीं नहीं हुआ। निचले स्तर पर सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। तहसीलदार से रिश्वत शुरू होकर सीएम तक जाती थी, हमने नीचे का सिस्टम ईमानदार कर दिया। आज तक इतिहास में नहीं हुआ होगा कि सरकार अपने मंत्री को अंदर भेज दे। पहले पंजाब में अधिकारियों के तबादलों की बोली लगती थी, एसएसपी से लेकर डीएम तक पैसे देकर पोस्टिंग करवाते थे, अब कोई पैसा नहीं चलता।

उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों के कब्जे थे, तीन माह में साढ़े पांच हजार एकड़ कब्जे छुड़वाए। पुरानी सरकार होती क्या करती? उनसे कब्जा छुड़ाकर अपना कब्जा कर लेती। पहले शिक्षा माफिया था, कुछ स्कूल थे जो फीस बढ़ाते थे। पुरानी सरकारें शिक्षा माफिया से मिली हुई थी। एक अप्रैल को सीएम मान ने शिक्षा माफिया खत्म किया अब हमने ट्रांसपोर्ट माफिया खत्म कर दिया।
25 हजार नौकरी भर्ती का काम शुरू हो चुका है। 26 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जा रहा है। इस बजट सेशन में कानून लाकर पक्का किया जा रहा है। विधायकों की पेंशन खत्म की, दो-दो तीन तीन पेंशन ले रहे थे।
पंजाब के सारे गैंगस्टर पुरानी सरकारों ने पैदा किए: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टर मान साहब लेकर नहीं आए, यह सब विरोधियों ने पैदा कर रखे थे। पंजाब के सारे गैंगस्टर पुरानी सरकारों ने पैदा किए। पहले गैंगस्टरों के बाप सरकार में बैठे होते थे, अब इन गैंगस्टरों का सरकार में कोई बाप नहीं है। पहले गैंगस्टरों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा था, अब पंजाब में कोई क्राइम होता है तो अब दोषी पकड़ते जाते हैं। पटियाला कांड में 24 घंटे में दोषी अंदर थे, कबड्डी खिलाड़ी संदीप के हत्यारों को जेल में डाला। मोहाली ब्लास्ट के मामले में तीन दिन में आरोपी अंदर किए।सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हमारी सरकार दिल्ली की तिहाड़ जेल से पकड़कर लाई है, जिसको पुरानी सरकारें पकड़ती नहीं थी। अब पंजाब में कोई अपराध करेगा तो पकड़ा ही जाएगा चाहे उसको जहन्नुम से पकड़कर लाना पड़े।
2017 में मौड़ मंडी ब्लास्ट में आज तक कोई पकड़ा नहीं गया। पहली सरकारों में पुलिस वालों को बदमाशों के लीडर का फोन आ जाता था, अब यह नहीं चलेगा। पंजाब के एक-एक आदमी को सुरक्षा देने की हमारी जिम्मेदारी है। पिछले तीन माह में 130 से अधिक गैंगस्टर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जेलों में वीआईपी कल्चर, गैंगस्टर गैंग चलाते थे, हमने नेटवर्क तोड़ दिया। अंदर नेताओं के लिए वीआईपी रूम थे, सब खत्म कर दिए। मूंगी पर एमएसपी से दिल खुश हो गया है। सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है, आगे और फसलों पर भी एमएसपी लागू होगी। नशे के खिलाफ अभियान शुरू हो चुका है। अभी समय लगेगा लेकिन हम नशा खत्म कर देंगे। बस सब्र और हौसला रखना, तीन करोड़ पंजाबियों को लेकर रंगला पंजाब बनाएंगे।