फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Haryana and AAP Delhi government are also kind to Badal Indo-Canadian

पंजाब: हरियाणा व आप की दिल्ली सरकार भी बादल की इंडो कैनेडियन पर मेहरबान, राजा वड़िंग ने केजरीवाल को लिखा पत्र

Sat, 06 Nov 2021 10:48 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sat, 06 Nov 2021 10:48 PM IST
सार

पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वडि़ंग ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर वक्त मांगा है पर उनको वक्त नहीं मिल पाया है। राजा वडि़ंग ने ट्विटर पर गुस्सा निकाला है कि क्या आप सरकार ट्रांसपोर्ट माफिया का साथ दे रही है। राजा ने तो ट्वीट किया है कि क्या रिश्ता है आपका पंजाब ट्रांसपोर्ट माफिया से जो उन्हें बचाने के चक्कर में मुझे मिलने का समय नहीं दे रहे हैं? क्यों पंजाब सरकार की बसें दिल्ली हवाई अड्डे तक नहीं आने दे रहे हैं ? हर बीतता दिन स्पष्ट करता है कि आप की नीयत में खोट है।

विज्ञापन
Haryana and AAP Delhi government are also kind to Badal Indo-Canadian
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

पंजाब से टूरिस्ट परमिट लेकर इंडो कैनेडियन बस रोजाना दिल्ली एयरपोर्ट तक दौड़ती जा रही हैं। पंजाब की कांग्रेस सरकार तो इन बसों पर मेहरबान है ही साथ ही हरियाणा की भाजपा व दिल्ली की आप सरकार भी इन बसों का पहिया रोक नहीं सकी है।

विज्ञापन


टूरिस्ट परमिट पर चलने वाली इंडो कैनेडियन बसों को नियमानुसार स्टेज कैरियर परमिट लेना अनिवार्य है लेकिन इंडो कैनेडियन बसें आराम से दिल्ली एयरपोर्ट तक जा रही हैं जबकि पंजाब सरकार की वॉल्वो बसों को दिल्ली का बस अड्डा क्रास नहीं करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग ने पंजाब की सरकारी बसों को नवंबर 2018 में दिल्ली एयरपोर्ट पर जाने से रोक दिया। हालांकि सरकारी वॉल्वो बसें काफी किफायती थी। उसका किराया महज दिल्ली एयरपोर्ट के लिए 1050 रुपये था। सरकारी बसें एयरपोर्ट से सस्ते किराए में सवारियों को लाती और ले जाती थी। इसके विपरीत प्राइवेट बस इंडो कैनेडियन को इसकी छूट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल परिवार की इंडो कैनेडियन बस नियमानुसार नहीं चल सकती है। पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग ने दिल्ली सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कई मीटिंग कर चुके हैं कि उनकी सरकार बस को दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने दिया जाए, क्योंकि आम जनता 1050 रुपये के मुकाबले 2500 रुपये खर्च करने के लिए मजबूर हैं लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ।


हरियाणा से भी इंडो कैनेडियन को रोकने वाला कोई नहीं है। पंजाब सरकार की तरफ से 29 नवंबर 2019, 16 मार्च 2020, 24 सितबंर 2019, 24 फरवरी 2021 को दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मंत्री कैलाश गलहोत को पत्र लिखा जा चुका है पर इसका संज्ञान नहीं लिया गया है। इतना ही नहीं पंजाब के नवनियुक्त ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वडिंग को भी दिल्ली सरकार समय नहीं दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed