फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   harsimrat kaur badal, cabinet minister, aam adami party, congress party, muktsar, jalandhar, punjab

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कोई भविष्य नहीं : हरसिमरत

Sun, 18 Dec 2016 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी/बादल (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी/बादल (मुक्तसर) Updated Sun, 18 Dec 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
harsimrat kaur badal, cabinet minister, aam adami party, congress party, muktsar, jalandhar, punjab
हरसिमरत कौर बादल
केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। आगामी चुनाव में शिअद का मुख्य मुकाबला सिर्फ कांग्रेस से ही होगा। आम आदमी पार्टी तो सूबे में कांग्रेस की बी टीम की तरह काम कर रही है। यह दोनों दल पंजाब के विरोधी हैं। इन दलों का काम सूबे की जनता को गुमराह कर सूबे की सत्ता हथियाना है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने यह बात प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के तहत हलके के लाभार्थियों को गैस कनेक्शन देते समय कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता बौखलाहट में आ गए हैं। जब राज्य में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार थी तो उन्होंने जनता के लिए कुछ नहीं किया। बल्कि शिअद सरकार की ओर से चलाई योजनाएं भी बंद कर दीं। अब सत्ता हासिल करने के लिए विभिन्न योजनाएं और नौकरियां देने के दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप दोनों ही पंजाब का पानी लूटना चाहते हैं। इन सरकारों से राज्य के भले की उम्मीद करना बेकार है। वहीं अगर शिअद के इतिहास पर नजर डाली जाए तो पार्टी ने सूबे के लोगों के लिए कई फायदे की योजनाएं चलाई हैं। हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की मुश्किलों को समझते हैं, इसलिए वह समाज के कमजोर वर्ग की भलाई के लिए योजनाएं चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री उज्जवल योजना महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी तब्दीली लाएगी। इस योजना के तहत राज्य के नौ लाख ऐसे परिवारों को गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं, जिनके पास यह सहूलियत नहीं है। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर डॉ. सुमित जारंगल, एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल, अवतार सिंह वणवाला, एडीसी लखमीर सिंह और एसडीएम विशेष सारंगल भी मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने गांव असपाल में नन्हीं छांव योजना के तहत सिखलाई प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र और सिलाई मशीनें भी वितरित कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि नन्हीं छांव मुहिम के तहत अब तक सौ सिलाई सिखलाई सेंटर से करीब नौ हजार लड़कियों को सिखलाई देकर आत्म निर्भर बनाया जा चुका है।

सिखलाई प्राप्त करने के बाद लड़कियां न सिर्फ अपने परिवार की आय में बढ़ोतरी कर सकती हैं, बल्कि परिवार की आर्थिक उन्नति का हिस्सा भी बन सकती हैं। उन्होंने लोगों से 22 दिसंबर को छोटे साहिबजादों की शहीदी दिवस पर सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक गुरुद्वारा साहिब पहुंचने की अपील की है।


इस मौके पर उन्होंने लड़कियों को नन्हीं छांव के अधीन पौधे भी बांटे। इस अवसर पर चेयरमैन दयाल सिंह कोलियांवाली, कोआर्डिनेटर अवतार सिंह वणवाला, गुरचरण सिंह, बाबा सरमुख सिंह, बिक्कर सिंह चन्नू और परमिंदर सिंह कोलियांवाली भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed