फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Harmanbir Singh Gill, brother of Congress MP Jasbir Singh Dimpa, posted as new SSP of Muktsar

Punjab: कांग्रेसी सांसद डिंपा के भाई हरमनबीर बने मुक्तसर के नए SSP, कैप्टन परिवार के माने जाते हैं नजदीकी

Fri, 17 Feb 2023 11:37 AM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 Feb 2023 11:37 AM IST
सार

31 जनवरी को मुक्तसर के एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन सेवानिवृत्त हो गए थे, जिसके बाद से ये पद खाली था। इसका अतिरिक्त चार्ज एसएसपी फरीदकोट के पास था। 2013 में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर जब केंद्र में विदेश राज्य मंत्री थीं तब हरमनबीर को डेपुटेशन पर केंद्र में भेजकर रीजनल पासपोर्ट अधिकारी नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
Harmanbir Singh Gill, brother of Congress MP Jasbir Singh Dimpa, posted as new SSP of Muktsar
भाई हरमनबीर के साथ सांसद जसबीर सिंह डिंपा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह डिंपा के भाई हरमनबीर सिंह गिल को मुक्तसर का नया एसएसपी तैनात किया गया है। इस नियुक्ति से सत्ता के गलियारों में विवाद व चर्चा शुरू हो गई है कि कैप्टन परिवार के नजदीकी माने जाने वाले अधिकारी को आप सरकार ने पुलिस कप्तान कैसे लगा दिया। हालांकि अधिकारी खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं हैं लेकिन सवाल उठने लगा है कि मौजूदा सरकार की ऐसी क्या मजबूरी थी कि कांग्रेसी सांसद के भाई को एसएसपी तैनात करना पड़ा। पीपीएस से प्रमोट होकर आईपीएस बनने वाले हरमनबीर सिंह गिल इससे पूर्व 7वीं बटालियन पीएपी में कमांडेंट के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन


31 जनवरी को मुक्तसर के एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन सेवानिवृत्त हो गए थे, जिसके बाद से ये पद खाली था। इसका अतिरिक्त चार्ज एसएसपी फरीदकोट के पास था। 2013 में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर जब केंद्र में विदेश राज्य मंत्री थीं तब हरमनबीर को डेपुटेशन पर केंद्र में भेजकर रीजनल पासपोर्ट अधिकारी नियुक्त किया गया था। उस समय पंजाब में अकाली दल की सरकार थी। परिवार की पृष्ठभूमि कांग्रेस की होने के कारण हरमनबीर गिल केंद्र में चले गए थे, जहां पर उस समय डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार थी। 
विज्ञापन


2017 में पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह सीएम बने तो हरमनबीर सिंह गिल की पंजाब पुलिस में वापसी हो गई। उनको नवांशहर का एसएसपी लगाया गया और तत्कालीन इलाका विधायक अंगद सिंह के साथ उनका विवाद शिखर पर रहा। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हरमनबीर गिल फाजिल्का व मोगा के एसएसपी के पद पर भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम को 24 घंटे में जारी करनी पड़ी थी नई सूची
सीएम चन्नी के कार्यकाल संभालने के बाद अक्तूबर में हरमनबीर सिंह गिल को एसएसपी से हटाकर पीएपी भेजा गया था लेकिन 24 घंटे के भीतर ही सीएम चन्नी को हरमनबीर गिल को फाजिल्का का एसएसपी लगाकर नई सूची जारी करनी पड़ी थी। हरमनबीर गिल पीएपी में कमांडेंट के पद पर तैनात थे लेकिन बुधवार को उनको मुक्तसर का एसएसपी तैनात कर दिया गया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed