फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   godown, fire, lakhs, loss

कबाड़ के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Thu, 28 May 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 28 May 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
बस्ती शेख के निकटवर्ती इलाके में वीरवार सुबह एक कबाड़ के गोदाम में भीषण
विज्ञापन
आग लग गई। गोदाम में पड़ी रद्दी (कागज) और अंदर खड़े तीन वाहन जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने 20 वाहनों की मदद से तीन घंटे में आग पर काबू पाया।


वीरवार सुबह करीब साढ़े चार बजे कबाड़ के गोदाम से धुआं उठता देखा गया। आसपास के लोगों ने गोदाम मालिक को फोन किया। दयोल नगर निवासी गोदाम मालिक धर्मपाल मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने 20 अग्निशमन वाहनों से करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। धर्मपाल ने कहा कि आग से लाखों रुपये की रद्दी, दो टाटा 207 वाहन और एक छोटा हाथी जल गया। इन वाहनों में भी रद्दी लदी हुई थी।
बस्तियात में फायर स्टेशन होता तो नुकसान कम होता


स्पोर्ट्स व्यापारी कई सालों से बस्तियात क्षेत्र में फायर सब स्टेशन की मांग कर रहे हैं। अगर फायर स्टेशन होता तो शायद इतना नुकसान न होता। बस्तियात क्षेत्र में कई बार आग लगने की बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बाद भी प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है। तीन दिन पहले एक स्पोर्ट्स फैक्टरी में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। बस्ती शेख के पास स्थित बाक्सिंग ग्लब बनाने वाली यूनिवर्सल स्पोर्ट्स की फैक्टरी में भी भीषण आग से सारा सामान जल गया था और बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। व्यापार सेना के अध्यक्ष रविंदर धीर ने कहा कि बस्तियात में हर साल आग लगने से करोड़ों का नुकसान होता है। इसलिए व्यापारियों ने निगम के पास फायर सब स्टेशन का निर्माण करने का प्रस्ताव रखा था, जो आज तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed