फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Girl playing outside the house was bitten by street dog, serious

Jalandhar News: घर के बाहर खेल रही बच्ची को स्ट्रीट डॉग ने नोचा, गंभीर

Sat, 21 Sep 2024 09:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 21 Sep 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
Girl playing outside the house was bitten by street dog, serious
7 माह पहले पिता की कैंसर से हो गई थी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिल्का। घर के बाहर खेल रही साढ़े चार साल की बच्ची के मुंह पर लावारिस कुत्तों ने हमला कर नोच डाला। इसके बाद उसके परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल फाजिल्का में भर्ती करवाया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
घायल बच्ची हिना की माता पूजा ने बताया कि जब उनकी बच्ची अपने भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान कुत्ते ने उसे नोच डाला और उसके मुंह पार काफी जगहों पर काटा। पड़ोस के कुछ लोगों ने उसे कुत्ते से बचाया। उन्होंने बताया कि बच्ची पर हमला करने के बाद कुत्ते ने उसके भाई पर भी हमला करने की कोशिश की थी। अगर लोग उन्हें न बचाते तो कुत्ता उसे भी काफी नुकसान पहुंचा सकता था।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें इसकी सूचना दी और उन्होंने घायल बच्ची को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फाजिल्का में भर्ती करवाया। करीब 15 दिन पहले ही इन लावारिस कुत्तों ने एक बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। इसके बाद अब एक बार फिर से इन्हीं कुत्तों ने उनकी बच्ची पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। उन्होंने बताया कि करीब 7 महीने पहले बच्ची के पिता की कैंसर की वजह से मौत हो गई थी। इसके बाद दो बेटियों और एक बेटे के सिर से उनके पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया था। इसके चलते उनके घर में कोई भी कमाने वाला नहीं है। वह मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों का पेट पाल रही हैं। उन्होंने सरकार से बच्ची के इलाज के लिए मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो - 21fzk01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed