फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Girl fell in love on social media and got married, ran away with jewellery and cash, mother-in-law died in the attack

Jalandhar News: सोशल मीडिया पर प्यार कर रचाई शादी, युवती गहने-नकदी लेकर भागी, हमले में सास की मौत

Sat, 17 May 2025 08:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
Girl fell in love on social media and got married, ran away with jewellery and cash, mother-in-law died in the attack
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। युवक को लड़की से सोशल मीडिया के माध्यम से प्यार करके उससे शादी करना महंगा पड़ गया। लड़की उसको झांसा देकर गहने और नकदी लेकर भाग गई गई। यही नहीं, जाने से पहले युवती ने नौजवान की गैर मौजूदगी में सास पर भी हमला किया। महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
पीड़ित शिव दयाल ने बताया कि उसे इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर एक लड़की से दोस्ती हुई और बातचीत शादी तक पहुंच गई। जहां लड़की ने उसे बताया कि वह प्रयागराज की रहने वाली है और वह गरीब परिवार से है। इसके चलते लड़की ने उसे शादी करने के लिए अपने खाते में पैसे डालने के लिए कहा। लड़के ने उसके खाते में पैसे डाल दिए। इसके बाद वह उसके घर आ गई और दोनों की शादी हो गई। लड़के ने बताया कि कुछ महीनों बाद उसे पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। दरअसल, उसके परिवार में एक व्यक्ति आया, जिसने कहा कि वह उसकी पत्नी है और युवती पहले उससे शादी की हुई है। यह बात सुनकर युवक एकदम से घबरा गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने उक्त शख्स को युवती को ले जाने के लिए कह दिया, लेकिन उसने इन्कार कर दिया। पीड़ित ने कहा कि इस मामले के खत्म होने के बाद वह दोनों साथ रहने लगे। कुछ माह बाद शिव दयाल ने पत्नी से कहा कि वह लेह लद्दाख जा रहा है, ऐसे में वह मां का ख्याल रखें। पीड़ित ने कहा कि वह अभी श्रीनगर में भी नहीं पहुंचा तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने मां के साथ मारपीट की। इसके बाद वह घर से 8 लाख रुपए की नगदी और 13 तोले सोना लूटकर फरार हो गई। पड़ोसियों ने आकर घायल मां को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने कहा कि अस्पताल में 2 से 3 दिन बाद उपचार के दौरान उसकी मां की मौत हो गई। पीड़ित ने पुलिस स्टेशन में युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed