फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Girl child murder case in Jalandhar Protest demanding action against police who threatened

जालंधर में बच्ची हत्या मामला:  सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग, अब इस मांग को लेकर दिया धरना

Sat, 29 Nov 2025 10:18 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 29 Nov 2025 10:18 AM IST
सार

पंजाब के जालंधर में 13 साल की बच्ची को बस ड्राइवर ने मार दिया था। मामला अभी शांत नहीं हुआ है। स्थानीय लोग पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आज धरना दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Girl child murder case in Jalandhar Protest demanding action against police who threatened
जालंधर में धरना देते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के पारस एस्टेट में 13 साल की बच्ची हत्या मामला एक बार फिर से गरमा गया है। बच्ची की हत्या मामले में शनिवार सुबह लोगों ने लेदर कांप्लेक्स रोड पर गंदे नाले के पास स्थानीय लोगों ने धरना दिया है। बड़ी संख्या में लोग यहां इकट्ठा हुए हैं और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। परिवार और लोगों ने कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों ने धमकियां दी हैं, भद्दी शब्दावली इस्तेमाल कर बेटी की मौत पर हंस रहे थे उनपर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को मृतक बच्ची की मां ने एसीपी गगनदीप सिंह और थाना रामामंडी के एसएचओ मनजिंदर सिंह पर धमकाने के आरोप लगाए थे। शिकायत में बच्ची की मां ने कहा कि डीएसपी गगनदीप सिंह (एसीपी) और एसएचओ मनजिंदर सिंह, जोकि खुद को थाना रामामंडी का एसएचओ बताता था, उसने भी पीड़ित परिवार को डराया-धमकाया कि एएसआई मंगत राम और पुलिस पार्टी के विरुद्ध कोई कार्रवाई करवाने की कोशिश की गई तो आपके परिवार के सरकारी मुलाजिम को खतरा पैदा कर देंगे।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि दोनों अधिकारी उनकी बेटी का मजाक उड़ा रहे थे और भद्दी शब्दावली का इस्तेमाल कर रहे थे। उक्त पुलिस वालों से आज भी खतरा है। पीड़ित मां ने सीपी धनप्रीत कौर को एसीपी और एसएचओ के खिलाफ शिकायत दी है। इतना ही नहीं, पीड़िता ने शिकायत की कॉपी राज्यपाल, डीजीपी, मुख्यमंत्री और महिला आयोग को भी भेजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी नहीं दी, कानूनी प्रक्रिया समझाई थी
आरोपों के बारे में एसीपी गगनदीप सिंह ने कहा कि बच्ची के परिवार के साथ हमारी पूरी हमदर्दी है। हमने कोई धमकी नहीं दी। सिर्फ परिवार को कानूनी प्रकिया समझाई थी। आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी। एसएचओ मनजिंदर सिंह ने कहा कि कोई धमकी नहीं दी। पुलिस आरोपी को सख्त सजा दिलवाने के लिए गहराई से जांच कर रही है। मैंने तो केवल एफआईआर दर्ज करने की प्रकिया ही बताई थी।


सवाल पूछने पर हंस रहे थे पुलिस मुलाजिम
वहीं घटना के दूसरे दिन का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें पुलिस कर्मी और गली की महिलाओं के बीच बहस हो रही है। महिलाओं ने जब पूछा कि आपको घर के अंदर बच्ची कैसे नजर नहीं आई। लोगों ने कैसे उस बच्ची को ढूंढ लिया। पुलिस वाले क्या कर रहे थे, तो इन सवालों पर पुलिस वाले मुस्कुराते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed