फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gas tanker car overturned, driver and school's PRO dead

जालंधर: चलती कार में अचानक गैस टैंकर पलटा, ड्राइवर और स्कूल के पीआरओ की मौत

Wed, 10 Jun 2020 05:42 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 10 Jun 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Gas tanker car overturned, driver and school's PRO dead
कार में फंसी प्रिंसिपल ज्योति शर्मा को बाहर निकालते लोग।

नकोदर मार्ग पर प्रतापपुरा के नजदीक बुधवार को सुबह गैस टैंकर चलती कार पर पलट गया, जिससे कार सवार डिप्स स्कूल की पीआरओ

विज्ञापन

(जन संपर्क अधिकारी) शैली और ड्राइवर अमित कुमार की मौत हो गई, जबकि प्रिंसिपल ज्योति शर्मा घायल हो गई हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रिंसिपल काफी देर तक कार में फंसी रहीं, जिन्हें बाद में कार को काटकर निकाला गया।

बठिंडा से एचपी गैस का टैंकर नकोदर जा रहा था। प्रतापपुरा के पास तेज रफ्तार टैंकर बेकाबू होकर कार पर पलट गया। ट्रक के नीचे दबकर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पीआरओ शैली और ड्राइवर की मौत हो गई। इसी कार में मेहतपुर स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति शर्मा भी सवार थीं। जो कार में बुरी तरह से फंस गईं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को एक साडड करवाया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- नवजोत सिद्धू को लेकर फिर कयासबाजी शुरू, मनाने के लिए कांग्रेस दे सकती ये बड़ा ओहदा

विज्ञापन
विज्ञापन

Gas tanker car overturned, driver and school's PRO dead

इस भयंकर हादसे में कार चालक व पीआरओ के शव क्षतिग्रस्त हो चुके थे। काफी मुश्किल से शवों को निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। नकोदर के डीएसपी नवनीत माहल सुबह अपने कार्यालय जा रहे थे। हादसे के वक्त निकट होने के कारण सबसे पहले वह मौके पर पहुंचे।

बाद में डीएसपी करतारपुर सुरिंदर धोगड़ी और एसपी रविंदरपाल सिंह पुलिस बल के साथ आए। उस समय प्रिंसिपल ज्योति शर्मा कार में फंसी हुई थीं। डीएसपी धोगड़ी का कहना है कि तत्काल कटर का इंतजाम कर ज्योति शर्मा को निकाला गया और उनकी जिंदगी बच गई।

मामला सिटी कमिश्नरेट पुलिस से जुड़ा होने के कारण देहात पुलिस ने सिटी अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर गुरदीप कौर ने बताया कि आरोपी टैंकर चालक रंजीत सिंह निवासी ऊना (हिमाचल) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसको भी मामूली चोट लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed