{"_id":"60db5a468ebc3ef84e53967b","slug":"gangster-davinder-bambiha-group-claims-the-murder-of-deputy-jalandhar-news-pkl4183930118","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने किया डिप्टी के कत्ल का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने किया डिप्टी के कत्ल का दावा
विज्ञापन
जालंधर के बहुचर्चित पूर्व युवा कांग्रेस प्रधान सुखमीत डिप्टी हत्याकांड में गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कत्ल का दावा किया है। बाकायदा फेसबुक पोस्ट शेयर कर कहा गया कि उसके भाई पुनीत ने डिप्टी का कत्ल किया है। कत्ल के पीछे उन्होंने वजह बताई कि सुखमीत डिप्टी उनके भाई के खिलाफ चल रहा था। वह हमारे विरोधियों को हमारे बारे में खबरें देता था। डिप्टी को समझाने की बहुत कोशिश की गई थी, लेकिन वह कहता था कि जो तुमसे होता है कर लो, मुझसे जो होगा, मैं वह करूंगा। हमें कम बोलने में यकीन है, इसलिए हमें उसे मारना पड़ा। जो भी हमारे एंटी चलेगा, वह अपना ध्यान रखे।
पुलिस इस फेसबुक पोस्ट पर यकीन नहीं कर रही है। डीसीपी गुरमीत सिंह का कहना है कि यह पोस्ट फर्जी हो सकती है। पुलिस इसका सोर्स पता करने के लिए जांच कर रही है। उनका कहना है कि जांच टीम का ध्यान भटकाने की कोशिश हो सकती है।
वहीं, सुखमीत डिप्टी हत्याकांड को सुलझाने के लिए पुलिस जस्सा फाइनेंसर हत्याकांड के आरोपियों अजय मसीह उर्फ कालू व उसके भाई विजय काकू को नाभा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। जिन्हें अदालत में पेश कर चार दिन का रिमांड लिया गया है। पुलिस का मानना है कि जस्सा हत्याकांड में उन्हें सजा दिलाने के लिए डिप्टी दूसरे पक्ष की मदद कर रहा था। 2019 में संगत सिंह नगर में फाइनेंसर जसप्रीत जस्सा की गोली मारकर हत्या की गई थी और इसका आरोप कालू व काकू पर लगा था, जिनको गिरफ्तार कर लिया गया था। डिप्टी खुलकर कालू व काकू के खिलाफ केस की पैरवी कर रहा था। लिहाजा, पुलिस केस की जांच जस्सा हत्याकांड को लेकर कर रही थी कि बंबीहा ग्रुप ने पोस्ट डालकर जांच की दिशा बदल दी है।