फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Gang rape, kapurthala

लकड़ियां लाने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 30 Nov 2013 11:23 PM IST
अमर उजाला,कपूरथला
अमर उजाला,कपूरथला Updated Sat, 30 Nov 2013 11:23 PM IST
विज्ञापन
Gang rape, kapurthala
कपूरथला में मेहनत मजदूरी कर घर चलाने वाली महिला को दो लोग जबरन खींचकर ले गए और दुष्कर्म किया। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



 शिकायतकर्ता ने बताया कि वह और उसका पति मेहनत मजदूरी करते हैं। उनके चार बच्चे हैं। वह गांव में लकड़ियां लेने के लिए गई थी।

वहां पर काला निवासी कपूरथला और दारा निवासी लोहियां आए और उसे खींचकर अपनी मोटर वाले कमरे में ले गए। वहां उक्त आरोपियों ने उससे दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद वह रोती हुई घर आ गई और पति को सारी बात बताई।

 वह गांव की कुछ महिलाओं के साथ क्लास फोर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन के जिला अध्यक्ष जसविंदर सिंह से मिली और घटना की जानकारी दी। जसविंदर पीड़िता को लेकर एसएसपी इंद्रबीर सिंह के पास पहुंचे।
विज्ञापन


आरोपी पक्ष के कुछ लोग समझौता करने के लिए दबाव बनाने लगे। दुष्कर्म की पीड़िता ने कई दबाव के बाद भी समझौता नहीं किया।

 उसका स्थानीय सिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण किया। पीड़िता के बयान लेने के लिए डीएसपी सब डिवीजन बलविंदर सिंह सेखों और थाना सदर प्रभारी सुक्खा सिंह स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के बयान लेने के बाद पुलिस ने थाना सदर में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी काला और दारा के खिलाफ  दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed