{"_id":"63cc282f349cf05e15328163","slug":"friends-driving-a-motorcycle-after-drinking-alcohol-collided-with-a-car-a-young-man-died-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: बर्थडे पार्टी से लौटे दोस्त शराब पीकर चला रहे थे मोटरसाइकिल, एसयूवी से भिड़ंत, युवक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: बर्थडे पार्टी से लौटे दोस्त शराब पीकर चला रहे थे मोटरसाइकिल, एसयूवी से भिड़ंत, युवक की मौके पर मौत
Sat, 21 Jan 2023 11:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:30 PM IST
सार
एसयूवी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। युवक अपने ही किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी से बाइक रेस लगाते हुए पटेल चौक की तरफ से लौट रहे थे।
विज्ञापन
जालंधर
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर में बर्थडे पार्टी दारू पीकर मोटरसाइकिलों से रेस लगाना युवक को भारी पड़ गया। रेस के दौरान टांडा फाटक के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चला रहे युवक एसयूवी से टकरा गया जिस की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक अपने ही किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी से बाइक रेस लगाते हुए पटेल चौक की तरफ से लौट रहे थे कि अड्डा टांडा चौक के पास पर रेलवे रोड़ की तरफ से सामने कार आ गई। एक बाइक पर सवार युवक तो निकल गए, लेकिन पीछे चल रही बाइक सवार नियंत्रण खो बैठा और उससे ब्रेक नहीं लगी।
विज्ञापन
जिससे वह सीधे एक्सयूवी गाड़ी के बीच जा टकराया। आसपास के लोगों ने घायल बॉबी को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक सूरज को गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन
घटना कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा जा सकता है कि कार से बाइक की जोरदार टक्कर के बाद कार के अगले हिस्से और बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवकों ने शराब पी रखी थी या नहीं यह मेडिकल रिपोर्ट में आ जाएगा।
हादसे में गलती किसकी है, इसका पता लगाने के लिए मौके पर लगे सीटीसीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली जा रही है। क्योंकि टक्कर सीधी है इसलिए सीसीटीवी से सब कुछ साफ होगा। फिलहाल गैर इरादतन हत्या की धारा में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार बाद दोपहर युवक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।