फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Freeze on five bank accounts of suspended DIG Bhullar and his family to be lifted

Jalandhar News: निलंबित डीआईजी भुल्लर और परिवार के पांच बैंक खातों से हटेगी रोक

Thu, 20 Nov 2025 08:06 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
Freeze on five bank accounts of suspended DIG Bhullar and his family to be lifted
-घर से मिले साढ़े सात करोड़ सीबीआई के बैंक खाते में जमा होंगे
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। रिश्वत मामले में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और उनके परिजनों के पांच बैंक खातों को डी-फ्रीज किए जाने का रास्ता खुल गया है। सीबीआई ने विशेष अदालत में अपना जवाब दाखिल करते हुए आठ में से पांच खातों को डी-फ्रीज करने पर सहमति जता दी है। सीबीआई ने जांच के दौरान भुल्लर परिवार के आठ बैंक खाते फ्रीज कर दिए थे जिनमें डीआईजी भुल्लर व उनके बेटे के सैलरी अकाउंट, पिता का पेंशन अकाउंट और कुछ अन्य खाते शामिल थे।
फ्रीज होने के कारण इन खातों से कोई भी लेन-देन संभव नहीं था जिसके चलते बचाव पक्ष ने अदालत में अर्जी दाखिल की थी। वहीं भुल्लर और उनके सहयोगी बिचौलिये कृष्णु शारदा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई। जांच में सीबीआई ने भुल्लर के सेक्टर-40 स्थित आवास से साढ़े सात करोड़ रुपये कैश बरामद किया था। यह रकम अब तक सीबीआई कार्यालय के मालखाने में रखी हुई थी। एजेंसी ने इसे बैंक अकाउंट में जमा करवाने के लिए अदालत से अनुमति मांगी जिस पर बचाव पक्ष ने कोई आपत्ति नहीं जताई। मंजूरी मिलने पर यह पूरा कैश अब बैंक खाते में जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन


अब आठ दिसंबर को फैसला सुनाएगी अदालत
सीबीआई ने वीरवार को अदालत में कहा कि उन्हें भुल्लर व उनके बेटे के सैलरी अकाउंट, पिता के पेंशन अकाउंट और दो जॉइंट खातों को डी-फ्रीज करने पर कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि जांच एजेंसी ने तीन खातों को संदिग्ध मानते हुए इस समय उन्हें डी-फ्रीज करने से इन्कार कर दिया है। एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच भी जारी है इसलिए तीन खातों को खोलना इस चरण पर उचित नहीं होगा। अर्जी पर अब आठ दिसंबर को अदालत फैसला सुनाएगी। भुल्लर को पिछले महीने एक कारोबारी से आठ लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद सीबीआई ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस भी दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article