फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   fraud of 33 lakhs rupees in Firozpur

विदेश भेजने का झांसा देकर 33 लाख ठगे

Mon, 12 Apr 2021 10:37 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
fraud of 33 lakhs rupees in Firozpur
थाना घल्लखुर्द पुलिस ने युवक को अमेरिका भेजने का झांसा देकर उससे 33 लाख 52 हजार रुपये ठगने के आरोप में मोगा निवासी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित गुरमीत सिंह वासी गांव चंदड़, थाना घल्लखुर्द जिला फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि कुछ समय पहले आरोपी खुशवीर सिंह व कुलबीर कौर पत्नी खुशवीर सिंह वासी गांव राजोआना, थाना वाघापुराना, जिला मोगा से मुलाकात हुई थी। आरोपियों ने उसके बेटे बलजिंदर सिंह को वर्क परमिट पर अमेरिका भेजने की बात कही। इस काम के लिए आरोपियों ने उनसे 33 लाख 52 हजार रुपये वसूल किए। काफी समय बीतने पर आरोपियों ने न तो बेटे का वीजा लगवाया और न ही उनकी धनराशि वापस लौटाई।
विज्ञापन

जब भी पैसे मांगते थे आरोपी आनाकानी करते थे। एक दिन पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। इस संबंधी पीड़ित ने फिरोजपुर एसएसपी को शिकायत दी। शिकायत की जांच डीएसपी सतनाम सिंह ने की। जांच के बाद थाना घल्लखुर्द पुलिस ने आरोपी खुशवीर सिंह व कुलबीर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले को अब स्पेशल क्राइम ब्रांच के डीएसपी जगदीश कुमार देख रहे हैं। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed