{"_id":"144408be-53ea-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"fraud-in-name-of-amarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा के नाम पर जालसाजी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा के नाम पर जालसाजी का मामला
जालंधर/ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2013 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा बफार्नी अमरनाथ यात्रा के नाम पर जालसाजी करने वाली दो संस्थाओं का पर्दाफाश कर चार सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह मामला एडीसीपी स्पेशल ब्रांच दलजिंदर ढिल्लो की जांच के बाद थाना डिवीजन नंबर आठ में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इस मामले की जांच करने वाले थानेदार विमलकांत का कहना है कि जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है। बैंकों से रिकॉर्ड मांगा गया है। दरअसल, फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हाईकोर्ट में मामला जाने के बाद हुआ है।
विज्ञापन
न्यू विजय नगर के रहने वाले नीरज महाजन व धर्मपाल गुप्ता ने ओम नमो शिवाय नामक संस्था बना रखी थी। सुनील कपूर व अनिल कुमार भी संस्था में शामिल थे। बाद में सुनील कपूर और अनिल कुमार ने अलग संस्था बना ली, जिसका नाम श्री ओम नमो शिवाय रख गया। नीरज महाजन इसको लेकर हाईकोर्ट चले गए और उन्होंने कहा कि श्री ओम नमो शिवाय संस्था जाली बनाई गई है। लोगों से पैसा लेकर इसका उपयोग नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
अनिल कपूर ने भी हाईकोर्ट में शिकायत दी कि नीरज महाजन ओम नमो शिवाय संस्था बनाकर घर के सदस्यों को ही चेयरमैन व अन्य ओहदे देकर धोखा कर रहे हैं। इसलिए इसकी जांच इंटरनल विजिलेंस सेल से करवाई जाए। हाईकोर्ट ने जालंधर के कमिश्नर गौरव यादव को इसकी जांच कर कार्रवाई के लिए कहा था। इस केस की जांच एडीसीपी स्पेशल ब्रांच को सौंपी गई। दोनों तरफ से शिकायतों की तहकीकात हुई तो सामने आया कि गोलमाल दोनों तरफ से हुआ है।
दोनों संस्थाओं ने श्रद्धालुओं से पैसा लेकर इसको हजम कर लिया। एसएचओ विमलकांत ने बताया कि जांच के बाद सामने आया है कि यह संस्थाएं श्रद्धालुओं के साथ जालसाजी कर रही हैं। दोनों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। एक केस में नीरज महाजन व उसके पिता धर्मपाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जबकि दूसरे केस में सुनील कपूर व अनिल कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों ने जांच में पाया कि इसमें लाखों करोड़ों का हेरफेर किया गया है।