फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   fraud in Hoshiarpur

विदेश भेजने का झांसा दे तीन लाख ठगे, आरोपी नामजद

Sun, 04 Apr 2021 09:58 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
fraud in Hoshiarpur
विदेश भेजने का झांसा देकर तीन लाख की ठगी करने के आरोप में थाना माहिलपुर की पुलिस ने आरोपी ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सैला के निवासी सुशील कुमार ने जिला पुलिस प्रमुख नवजोत सिंह माहल को शिकायत दी थी। उसने बताया था कि उसे सिंगापुर भेजने की बात ट्रेवल एजेंट हरप्रीत सिंह निवासी राहों रोड लुधियाना ने की थी। उसके मुताबिक आरोपी ने उससे तीन लाख रुपये लेने के बाद उसे सिंगापुर का जाली वीजा व जाली टिकट सौंप दिया। इसके बाद आरोपी ने न तो उसे विदेश भेजा न ही रुपये वापस किए। एसएसपी के आदेश पर शिकायत की जांच एएसपी तुषार गुप्ता ने की थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद थाना माहिलपुर की पुलिस ने आरोपी को नामजद उसके खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed