{"_id":"687df3b343613b9c2b0e5e04","slug":"four-year-old-girl-died-in-a-road-accident-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: स्कूल बस की चपेट में आई चार साल की बच्ची, हुई मौत, पुलिस ने हिरासत में लिया ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: स्कूल बस की चपेट में आई चार साल की बच्ची, हुई मौत, पुलिस ने हिरासत में लिया ड्राइवर
Mon, 21 Jul 2025 01:30 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:30 PM IST
सार
एसडी पब्लिक स्कूल में एक 4 साल की बच्ची की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। बच्ची स्कूल की ही बस के पिछले टायर के नीचे आ गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना आदमपुर की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
चार साल की बच्ची की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालंधर के आदमपुर से अलावलपुर की ओर जाते हाईवे पर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में एक 4 साल की बच्ची की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। बच्ची स्कूल की ही बस के पिछले टायर के नीचे आ गई। मृतक बच्ची की पहचान किरत पुत्री इंदरजीत सिंह के रूप में हुई है जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है। ये घटना सोमवार को सुबह हुई। इसके बाद मौके पर तुरंत थाना आदमपुर की पुलिस पहुंच गई थी। मामले में पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
बच्ची एसडी पब्लिक स्कूल, आदमपुर में यूकेजी की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और बस की कब्जे में ली है। जानकारी के मुताबिक, किरत रोज की तरह सुबह स्कूल बस से स्कूल पहुंची थी। जब बस स्कूल के गेट के पास रुकी, तो बच्ची को बस से उतारा गया। इसी दौरान वह बस के पिछले टायर के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्राइवर बच्ची के उतरने के बाद गाड़ी आगे बढ़ा और बच्ची को देख नहीं पाया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना आदमपुर की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि स्कूल और बस स्टाफ की लापरवाही के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि इस दौरान गुस्से में आए पारिवारिक सदस्यों द्वारा जालंधर होशियारपुर हाईवे आदमपुर के पास से जाम कर दिया गया। जिससे आसपास और हाईवे पर भारी जाम लग गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह पारिवारिक सदस्यों को मनाना शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक उक्त मामले में जल्द स्कूल के अंदर लगे सीसीटीवी कब्जे में लिए जाएंगे। ड्राइवर का मेडिकल करवाया जाएगा, अगर ड्राइवर ने नशा किया हुआ तो इस पर कार्रवाई करेगी। स्कूल में करीब 300 से ज्यादा बच्चा पढ़ते हैं।