{"_id":"5e4d6c7b8ebc3ef27c496165","slug":"four-trains-including-haridwar-jammuutvi-special-will-canceled-march-pathankot-news-pkl3670370157","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें! फिरोजपुर डिविजन से रद्द ट्रेनों की अवधि बढ़ी, अब मार्च तक नहीं दौड़ेंगी ये चार रेलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान दें! फिरोजपुर डिविजन से रद्द ट्रेनों की अवधि बढ़ी, अब मार्च तक नहीं दौड़ेंगी ये चार रेलें
Thu, 20 Feb 2020 03:58 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, फिरोजपुर
अमर उजाला, फिरोजपुर
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुंध के कारण रेलवे की ओर से रद्द की गई 56 में से 22 ट्रेनों की अवधि को फिर बढ़ा दिया है। बढ़ाई गई समय अवधि के मुताबिक जम्मू-तवी रेल सेक्शन की चार ट्रेनें भी शामिल हैं। इसमें हरिद्वार-जम्मूतवी और कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस भी है। फिरोजपुर रेल मंडल के डिवीजनल रेल मैनेजर राजेश अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की।
रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि रेलवे की ओर से उत्तर भारत में धुंध को देखते हुए दिसंबर माह में देश के विभिन्न राज्यों से चलने वाली 56 ट्रेनों को जनवरी व फरवरी मध्य तक रद्द किया गया था। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से पठानकोट के रास्ते जम्मूतवी जाने वाली ट्रेनें भी शामिल थीं।
कैंसिल की गई ट्रेनों में से चार ट्रेनें पिछले माह शुरू हो गई थीं। वहीं कोलकाता से जम्मूतवी को जाने वाली (13151/ 13152) को विभाग ने 20 फरवरी तक कैंसिल किया था। इसी प्रकार हरिद्वार से जम्मूतवी जाने वाली स्पेशल (14605/14606) 23 फरवरी तक कैंसिल की गई थी।
विज्ञापन
बुधवार को रेल मंत्रालय की ओर से जारी आदेश अनुसार हरिद्वार से जम्मूतवी जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस हरिद्वार से जम्मूतवी के लिए 2 मार्च, 9, 16, 23 व 30 मार्च को कैंसिल रहेगी। जम्मूतवी से 1 मार्च, 8, 15, 22 व 29 मार्च को कैंसिल रहेगी। इसी प्रकार कोलकाता से जम्मूतवी-सियालदाह एक्सप्रेस 21 से 29 फरवरी तक नहीं आएगी।
इसी प्रकार जम्मूतवी से कोलकाता के लिए जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस 21 से 2 मार्च तक नहीं चलेगी। इस दौरान सफर करने वाले यात्रियों को यहां रेलवे की ओर से उनके मोबाइल पर मैसेज कर दिए गए हैं। वहीं उन्हें बिना किसी काट के पूरे पैसे रिफंड किए जाएंगे।