{"_id":"63da7bb84bc54c3bbe696871","slug":"four-rounds-of-firing-to-bring-down-the-drone-returned-pak-firozpur-news-c-16-1-49094-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: ड्रोन को गिराने के लिए चार राउंड फायरिंग, लौट गया ड्रोन\nगिराई गई दो किलो 622 ग्राम हेरोइन बीएसएफ ने की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: ड्रोन को गिराने के लिए चार राउंड फायरिंग, लौट गया ड्रोन गिराई गई दो किलो 622 ग्राम हेरोइन बीएसएफ ने की बरामद
Wed, 01 Feb 2023 08:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। हेरोइन की खेप फेंककर वापस पाकिस्तान लौट रहे ड्रोन पर बीएसएफ ने गोलियां दागीं, जो पाक सीमा में लौट गया। बुधवार सुबह स्पेशल सर्च अभियान दौरान फाजिल्का क्षेत्र में बीएसएफ की बीओपी खोखर के पास गेहूं के खेत में से हेरोइन के पैकेट मिले हैं, इनमें दो किलो 622 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जिस किसान के खेत से हेरोइन बरामद हुई है उससे भी पूछताछ की जा रही है।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक मंगलवार रात बीएसएफ बटालियन-55 के जवान बीओपी खोखर के नजदीक गश्त कर रहे थे कि उन्होंने आसमान में पाक ड्रोन की गतिविधि देखी और उस पर चार राउंड गोलियां दागीं, ड्रोन सुरक्षित पाकिस्तान की तरफ लौट गया। ड्रोन हेरोइन की खेप फेंक कर पाक की तरफ लौट रहा था तभी बीएसएफ ने गोलियां चलाई थी। आज सुबह उस एरिया में सर्च अभियान चलाया गया, जहां पर ड्रोन की हरकत देखी गई थी। सर्च दौरान गेहूं के खेत से हेरोइन के पैकेट मिले हैं जो पीले रंग के बैग में थे। दो किलो 622 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, इसकी करीब तेरह करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है।
फोटो संख्या-01एफजेडआर01यूयूबी
कैप्शन-- फाजिल्का (फिरोजपुर) में सरहदी क्षेत्र से गेहूं के खेत से मिले हेरोइन के पैकेट।

कैप्शन