फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Four prisoners caught planning in jail before Absconding

भागने से पहले जेल में योजना बनाते पकड़े चार हवालाती

Fri, 04 Sep 2020 04:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Four prisoners caught planning in jail before Absconding
कत्ल के मामले में सजायाफ्यता चार हवालातियों को भागने की योजना बनाते हुए जेल प्रशासन ने पकड़ा है। गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी के दौरान जहां बैरक के कमरे के रोशनदान की ईंटें उखड़ी मिलीं। वहीं दो हवालातियों से दो मोबाइल, एक सिम, दो बैटरी व एक मेमोरी कार्ड भी बरामद हुआ है। थाना कोतवाली की पुलिस ने चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

माडर्न जेल के एसपी बलजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि सहायक सुपरिंटेंडेंट परमजीत सिंह को गुप्त सूचना मिली कि बैरक नंबर 8 के कमरा नंबर 10 में बंद चार हवालाती विशाल उर्फ सोनू निवासी जालंधर, हवालाती बलविंदर सिंह निवासी ग्वालियर मध्यप्रदेश, हवालाती सरबजीत सिंह उर्फ बिल्ला निवासी जालंधर और हवालाती मनमीत सिंह उर्फ लंबड़ निवासी रामा मंडी जालंधर जेल से भागने की योजना बना रहे हैं। इस पर सहायक सुपरिंटेंडेंट परमजीत सिंह ने जेल स्टाफ के साथ बैरक के कमरे की तलाशी ली तो रोशनदान की ईंटें उखड़ी हुई मिलीं। जबकि हवालाती मनमीत सिंह उर्फ लंबड़ और विशाल उर्फ सोनू से दो मोबाइल फोन, एक सिम, दो बैटरी व एक मेमोरी कार्ड बरामद हुआ। थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि चारों को प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए लाने के बाद पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed