Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Four people including father and son injured in land dispute

जमीनी विवाद को लेकर चली गोली, पिता-पुत्र सहित चार घायल

Fri, 27 Dec 2019 11:36 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Four people including father and son injured in land dispute
मोगा। थाना बाघापुराना के अंतर्गत पड़ते गांव राजेआना में शुक्रवार की शाम जमीनी विवाद के चलते कुछ हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। गोलियां लगने से बलविंदर सिंह, उसका बेटा विक्रम सिंह व भाई जोगिंदर सिंह के अलावा गुरविंदर सिंह निवासी गांव राजेयाना के घायल होने का पता चला है। जिन्हें सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया। गोलियां चलने की घटना का पता चलने पर डीएसपी बाघापुराना केसर सिंह पुलिस पार्टी घटना स्थल पर पहुंचे और जांच के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए बाघापुराना सहायक थानेदार बलवीर सिंह ने बताया कि घायल बलविंदर सिंह के भाई छिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके भाई ने एक एकड़ जमीन गुरभेज सिंह निवासी गांव राजेयाना को बेची थी। मामले को लेकर दोनों पक्षों के मध्य विवाद चलता आ रहा है और अदालत में भी केस चल रहा है। जिसका अदालत द्वारा स्टे जारी हो चुका है। लेकिन बावजूद इसके कुछ दिन पहले गुरभेज सिंह ने अपनी जमीन की निशानदेही करके अपना कब्जा जता लिया था और वहां निशान लगा दिया था। बलविंदर सिंह व उसके भाई ने उस निशान को मिटा दिया और इसी बात को लेकर झगड़ा बढ़ गया। जिसका पता चलने पर गुरभेज सिंह अपने 20-25 हथियारबंद व्यक्तियों को साथ लेकर खेत पहुंचा और दोनों पक्षों के मध्य झगड़ा हो गया और गोली चल गई। जिसमें बलविंदर सिंह, विक्रम सिंह, जोगिंदर सिंह व गुरविंदर सिंह घायल हो गए। दूसरे पक्ष से किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली। जब इस संबंध में डीएसपी बाघापुराना केसर सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे हैं, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं हालत नाजुक होने के चलते सिविल अस्पताल से बलविंदर सिंह और बाकी के घायलों को डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

फोटो-27मोग11 (गोली लगने से घायल हुए युवक को लुधियाना के लिए रेफर करता स्टाफ)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed