फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Four people including a mother and daughter died and two were injured in a collision between a canter and a Creta car

Jalandhar News: कैंटर और क्रेटा कार की भिड़ंत में मां-बेटी समेत चार की मौत, दो जख्मी

Fri, 16 May 2025 11:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Four people including a mother and daughter died and two were injured in a collision between a canter and a Creta car
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरा (फिरोजपुर)। शुक्रवार शाम अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे-54 स्थित गांव मलसियां के नजदीक कैंटर और क्रेटा कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग जख्मी हो गए हैं। ये सभी गांव नूर, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) से डेरा ब्यास सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। सूचना मिलते ही थाना सदर जीरा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अस्पताल में दाखिल चेतन दास (43) ने बताया कि वे अपनी पत्नी कोमल (42), बेटी भाविशा (6), ताई पार्वती, पार्वती का बेटा जतिंदर (35) व जतिंदर की पत्नी डिंपल (32) के साथ कार क्रेटा पर डेरा ब्यास सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही जीरा के पास अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे-54 स्थित गांव मलसियां पहुंचे कि उनकी कार के आगे सीमेंट की पाइपों से लदा कैंटर जा रहा था। कैंटर ने अचानक ब्रेक लगा दी कि उनकी कार कैंटर से टकराकर उसके नीचे घुस गई। उसके बाद कुछ नहीं पता चला। हादसे में मौके पर ही कोमल व भाविशा की मौत हो गई। जबकि जतिंदर व डिंपल की जीरा सिविल अस्पताल में मौत हो गई। चेतनदास व पार्वती जख्मी हो गए। कार चेतन चला रहा था।
विज्ञापन

उधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी। जब टक्कर हुई तो जबरदस्त धमाका हुआ। धमाका सुनकर घटनास्थल की तरफ दौड़े। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टायर का हिस्सा अलग हो गया, जबकि कैंटर भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ, थाना सदर जीरा के एसएचओ बलजिंदर सिंह का कहना है कि शव कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है। जख्मी जीरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed