फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Four houses of drug peddlers demolished in Abu Shah Colony, notorious for drug abuse.

Jalandhar News: नशे के लिए बदनाम अबु शाह काॅलोनी में नशा तस्करों के चार घर ढहाए

Fri, 03 Oct 2025 09:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Four houses of drug peddlers demolished in Abu Shah Colony, notorious for drug abuse.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत पटियाला पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। इसके तहत नशे के लिए बदनाम अबु शाह काॅलोनी में नशा तस्करों के चार घरों को ढहाया गया। एसपी सिटी पलविंदर चीमा, डीएसपी सिटी-1 सतनाम सिंह और पटियाला जिले के आठ एसएचओ के नेतृत्व में 200 कर्मचारियों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। अबू शाह कॉलोनी के प्रमुख नशा तस्करों के 4 मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। यह नशा तस्कर सरकार और निगम की ज़मीन पर अवैध मकान बनाकर उनका इस्तेमाल नशे के काले कारोबार के लिए कर रहे थे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नगर निगम अधिकारियों ने पुलिस की मदद से इस अवैध कब्जे को गिराया। इन अवैध निर्माणों में दीपक उर्फ दूना राम और सलीम निवासी अबू शाह ढेहा बस्ती का अवैध कब्जा भी हटाकर निगम को सौंप दिया गया। दीपक के खिलाफ 11 व सलीम के खिलाफ 5 केस दर्ज हैं। एसएसपी वरुण शर्मा ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed