फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Four gates of Madhopur Headworks broke; 50 employees rescued, 381 students and 70 teachers evacuated in Gurdaspur, water filled in Kartarpur Sahib Gurudwara and corridor

Jalandhar News: माधोपुर हेडवर्क्स के चार गेट टूटे<bha>;</bha> 50 कर्मचारी बचाए, गुरदासपुर में 381 विद्यार्थियों और 70 शिक्षकों को निकाला, करतारपुर साहिब गुरुद्वारा व कॉरिडोर में भरा पानी

Wed, 27 Aug 2025 07:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Four gates of Madhopur Headworks broke; 50 employees rescued, 381 students and 70 teachers evacuated in Gurdaspur, water filled in Kartarpur Sahib Gurudwara and corridor
-पंजाब के आठ जिले भीषण बाढ़ की चपेट में, सेना व एनडीआरएफ ने तेज किया बचाव अभियान
विज्ञापन

-उज्ज, रावी, ब्यास और सतलुज उफान पर, फिरोजपुर में पुल टूटा, कई स्थानों पर नहरें टूटीं
-200 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में, मुख्यमंत्री ने अपना हेलिकॉप्टर बचाव कार्य के लिए छोड़ा ---
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
पठानकोट/गुरदासपुर/फिरोजपुर/अमृतसर/होशियारपुर। पंजाब के आठ जिले भीषण बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। रावी दरिया में उफान के कारण बुधवार को पठानकोट के माधोपुर हेडवर्क्स के चार गेट टूट गए जिससे वहां तैनात 50 कर्मचारी फंस गए। उन्हें हेलीकॉप्टर से निकाल लिया गया। वहीं, गुरदासपुर जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय दबुड़ी में रात से फंसे 381 विद्यार्थियों और 70 शिक्षकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। उधर, पाकिस्तान में रावी दरिया में बाढ़ के कारण श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा व करतारपुर कॉरिडोर में पानी भर गया है। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने बताया कि पाकिस्तान से मिली जानकारी के अनुसार श्री करतारपुर साहिब के मुख्य दरबार सहित पूरे परिसर में कई फीट पानी घुस गया है।
फिरोजपुर में सरहिंद नहर पर बना पुल टूट गया जिससे कई गांवों का संपर्क कट गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को पठानकोट और गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। सीएम ने अपना हेलिकॉप्टर वहीं छोड़ दिया ताकि इसे लोगों को बचाने में इस्तेमाल किया जा सके। पंजाब में रावी, ब्यास और सतलुज नदियों में जलस्तर बढ़ने से पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर और फाजिल्का जिलों के 200 से अधिक गांव डूब गए हैं। यहां एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना बचाव कार्य में जुटी है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के कर्मचारी समेत तीन बहे
माधोपुर हेडवर्क्स के गेट टूटने से सिंचाई विभाग के कर्मचारी विनोद कुमार पानी के तेज बहाव में बह गए जिनकी तलाश की जा रही है। पठानकोट के शाहपुरकंडी की तरफ रणजीत सागर बांध से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सुजानपुर में बाढ़ ने कई घरों व जेएंडके-पठानकोट नेशनल हाईवे को चपेट में ले लिया है। रावी के ऊपर बने रेलवे पुल का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। कठुआ-पठानकोट पुल पर भी आवाजाही बंद कर दी गई है। सुजानपुर के अतेपुर क्षेत्र में जगतार नाम का व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बह गया। पठानकोट के डीसी आदित्य उप्पल, एसपी दलजिंदर सिंह ने बताया कि सेना और एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। सुजानपुर में गई नहरें टूट गई हैं। होशियारपुर में टांडा उड़मुड़ के सलेमपुर मंड क्षेत्र में ब्यास दरिया की बाढ़ में एक व्यक्ति के डूबने से मौत हो गई। जलालपुर निवासी जैला अपने दो साथियों के साथ बयास नदी की बाढ़ में फंसे कुछ लोगों की मदद करने के लिए पानी में उतरा था। दोपहर करीब 3 बजे उसका शव पानी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 ट्रेनें रद्द और 25 को शॉर्ट टर्मिनेट
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 45 ट्रेनें रद्द करने के अलावा 25 को शॉर्ट टर्मिनेट किया है। जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। यात्रियों को ट्रेनों संबंधित विस्तृत जानकारी देने के लिए माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन, जम्मूतवी, दिल्ली , अंबाला व पठानकोट के रेलवे स्टेशनों पर हेल्प काउंटर खोले गए हैं। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। फिरोजपुर डिवीजन के हेल्पलाइन नंबर- 8146632485 व 9779233942, दिल्ली का हेल्पलाइन नंबर 9717649915, अंबाला, 9729539980 व जम्मूतवी 7888839911 के जारी किए हैं।
सीएम मान ने बनाई फ्लड मैनेजमेंट कमेटी
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फ्लड मैनेजमेंट कमेटी बना दी है। कमेटी में कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह, गुरमीत सिंह खुड्डियां और बरिंदर कुमार गोयल पूरे पंजाब में बाढ़ के हालात पर नजर रखेंगे। कपूरथला के लिए मंत्री मोहिंदर भगत और हरदीप सिंह मुंडिया को दी जिम्मेदारी दी गई है। तरनतारन के लिए लालजीत सिंह भुल्लर और हरभजन सिंह ईटीओ हालात पर नजर रखेंगे। वहीं फाजिल्का के लिए डॉ. बलजीत कौर और तरुणप्रीत सिंह सौंध को प्रभारी लगाया गया है। सरकार ने इससे पहले जालंधर में फ्लड कंट्रोल रूम भी बनाया था।

देवदूत बनी सेना, अब तक 720 को बचाया
पंजाब में बाढ़ग्रस्त इलाकों में सेना लोगों के लिए देवदूत बनी हुई है। सेना के साथ-साथ बीएसएसफ और सीआरपीएफ ने भी मोर्चा संभाला हुआ है। फिलहाल 13 टुकड़ियों को राहत कार्याें में लगाया गया है। राहत कार्यों के दौरान सेना ने रूद्र हेलिकॉप्टर के बाद चिनूक (बोइंग सीएच-47) भी तैनात कर दिया है। अभी तक सेना, बीएसएफ और सीआरपीएफ के जवान विभिन्न जिलों से बाढ़ में फंसे 720 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article