फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Four gangsters of Sekhon group including one kg heroin and four pistols arrested

एक किलो हेरोइन और चार पिस्तौल समेत सेखों ग्रुप के चार गैंगस्टर गिरफ्तार

Sun, 08 May 2022 10:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Four gangsters of Sekhon group including one kg heroin and four pistols arrested
फरीदकोट की पुलिस लाइन में गिरफ्तार गैंगस्टरों के साथ पुलिस। - फोटो : FARIDKOT
फरीदकोट। जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ फरीदकोट व जैतो की टीम ने एक संयुक्त आपरेशन के दौरान गांव भाणा के पास मामूली मुठभेड़ के बाद कार सवार सेखों ग्रुप से संबंधित चार कुख्यात गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोगा के गांव माणुके निवासी कुलदीप सिंह कीपा, बठिंडा के गांव लहरी निवासी सेवक सिंह, मानसा के गांव मत्ती निवासी सुखचैन सिंह भूजिया व बठिंडा के गांव जोधपुर पाखर निवासी सुखमंदर सिंह काला के रूप में हुई।
विज्ञापन

इनसे एक किलो हेरोइन, चार पिस्तौल, 7 कारतूस, दो खोल के अलावा तीन मोबाइल फोन व एक इंटरनेट डोंगल बरामद किया है। गिरफ्तारी से पहले आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की थी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग कर उन्हें धर दबोचा। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों को मालवा क्षेत्र के एक पूर्व विधायक का संरक्षण मिला हुआ था, जिसकी भूमिका के बारे में पुलिस पड़ताल कर रही है। रविवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर आईजी फरीदकोट रैंज प्रदीप कुमार यादव व एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि इन आरोपियों की कमान कुलदीप सिंह कीपा ने संभाली थी, जो पहले बंबीहा गैंग से जुड़ा था और एक अन्य गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह उर्फ बुड्ढा के साथ अनबन होने के बाद वह गुरप्रीत सेखों के ग्रुप के साथ जुड़ गया था।
विज्ञापन

आरोपी नशा बेचने के लिए उसे खरीदने की जगह किसी अन्य से छीनने की वारदात करते थे और कुछ समय पहले इन्होंने फिरोजपुर जेल में बंद लुधियाना के पटवारी नामक तस्कर के संपर्क वाले लोगों से हेरोइन की खेप छीनी थी, जिसे पुलिस ने बरामद किया है। इसके अलावा आरोपी फिरौती, लूटपाट समेत जमीन व घरों पर कब्जे की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे और मालवा क्षेत्र के एक बड़े राजनेता व पूर्व विधायक ने भी उन्हें राजनीतिक संरक्षण दिया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस राजनेता का अपने रिश्तेदारों के साथ हरियाणा में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी कारण वह नेता इन्हें आर्थिक मदद, पनाह व हथियार मुहैया करवा रहा था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या, इरादा ए कत्ल, फिरौती, असलहा एक्ट व नशा तस्करी के केस दर्ज है। इस मौके पर एसपी डॉ. बालकृष्ण सिंगला, डीएसपी लखवीर सिंह, इंचार्ज सीआईए फरीदकोट इंस्पेक्टर हरबंस सिंह, इंचार्ज सीआईए जैतो एसआई कुलबीर चंद आदि अधिकारी भी हाजिर रहे।

फरीदकोट की पुलिस लाइन में जानकारी देते आईजी प्रदीप कुमार यादव, एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू व अन्य।

फरीदकोट की पुलिस लाइन में जानकारी देते आईजी प्रदीप कुमार यादव, एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू व अन्य।- फोटो : FARIDKOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed