फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Four accused arrested with drugs

Jalandhar News: मादक पदार्थों समेत चार आरोपी काबू

Thu, 20 Nov 2025 08:26 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested with drugs
होशियारपुर। जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सदर पुलिस ने इलाके में गशत के दौरान एक आरोपी को काबू कर उससे भारी मात्रा में प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं। आरोपी की पहचान राकेश पाल उर्फ लक्की निवासी गोकल नगर के तौर पर की गई है जबकि चब्बेवाल की पुलिस ने विजय कुमार निवासी सैदो पट्टी को काबू कर उससे भारी मात्रा में प्रतबंधित गोलियां बरामद की हैं। थाना माहिलपुर की पुलिस ने इलाके में गश्त के दौरान बलकार सिंह उर्फ बिल्ला निवासी नंगल खुर्द को काबू कर उससे प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं। थाना टांडा की पुलिस ने खरल खुर्द के निवासी डिंपल पाल को काबू कर उससे 15 ग्राम हेरोइन बरामद की है। --------------------
विज्ञापन

पिस्तौल, तीन कारतूस समेत तीन गिरफ्तार
होशियारपुर। थाना दसूहा की पुलिस ने एक गुप्त सूचना के बाद तीन आरोपियों को काबू कर उनसे एक अवैध पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक एक सूचना मिली थी कि मंडी रोड दसूहा में कुछ लोग किसी वारदात की फिराक में हैं और उनके पास असलहा भी है। आरोपियों की पहचान ललित कुमार उर्फ लक्की, करन खौसला निवासी वल्मीकि मौहल्ला दसूहा, राकेश कुमार उर्फ बिल्ला निवासी पसी वेट दसूहा के तौर पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article