फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Former sarpanch forging seal signing Pathankot

पठानकोट में जाली मुहर और हस्ताक्षर करने के आरोप में पूर्व सरपंच नामजद

Tue, 02 Feb 2021 10:23 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Former sarpanch forging seal signing Pathankot
पठानकोट। पशु मेला करवाने के लिए गांव भब्बर के पूर्व सरपंच ने मौजूदा सरपंच के नाम की जाली मुहर लगाई और हस्ताक्षर कर डीसी से इजाजत ले ली। मौजूदा सरपंच को इस बात का पता चला तो उसने इस बाबत थाना शाहपुरकंडी में शिकायत दी। पुलिस ने पूर्व सरपंच वरियाम सिंह पर मामला दर्ज कर लिया है। शाहपुरकंडी पुलिस को दी शिकायत में गांव भब्बर निवासी सुरेश सिंह ने आरोप लगाया कि वह गांव का मौजूदा सरपंच है। उक्त व्यक्ति ने अपने आपको सरपंच बता गांव में पशु मेला करवाने के लिए डीसी को दरखास्त दी थी। मौजूदा सरपंच ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने अर्जी पर जाली मुहर लगाई। उसपर जाली हस्ताक्षर कर डीसी से मंजूरी हासिल की। मामले की जांच डीएसपी धारकलां रविंदर रूबी ने की। इसके बाद पुलिस ने वरियाम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed