{"_id":"6594646cb19c24c2cb0c9b23","slug":"former-mla-joginder-pal-gets-bail-on-5th-day-pathankot-news-c-61-1-kot1001-1137-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को 5वें दिन मिली जमानत, आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को 5वें दिन मिली जमानत, आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। अवैध माइनिंग करवाने और माइनिंग अधिकारियों से बदसलूकी करने व सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पकड़े गए आरोपी पूर्व विधायक जोगिंदर पाल की मंगलवार को जमानत हो गई है। उन्हें मंगलवार शाम 6 बजे सब जेल पठानकोट से रिहा कर दिया गया है। जमानत की खबर मिलते ही कांग्रेस के नेता व वर्कर भारी संख्या में जेल के बाहर विधायक को ले जाने के लिए पहुंचे। कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने बताया कि दोपहर तीन बजे के करीब माननीय अदालत में जमानत के आर्डर हो चुके थे। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक जोगिंदर पाल बुधवार को अपने ऊपर लगे आरोपों संबंधी एक प्रेसवार्ता करेंगे, जिसमें वे उक्त मामले संबंधी सभी राज खोलेंगे।
यह था पूरा मामला
बीते शुक्रवार को हलक भोआ में माइनिंग ऑफिसरों को कीड़ी क्षेत्र में अवैध माइनिंग की सूचना मिली थी जिसके तुरंत बाद माइनिंग अधिकारियों ने पूर्व विधायक जोगिंदर के क्रशर पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी। दूसरी तरफ पूर्व विधायक भी मौके पर मौजूद मिले और माइनिंग अधिकारियों व पूर्व विधायक के बीच विवाद शुरू हो गया। माइनिंग अधिकारियों के साथ बदसलूकी और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को उसके साथी लाडी समेत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक पोकलेन मशीन और एक टिप्पर भी बरामद किया है। पूर्व विधायक के परिवार सदस्यों के नाम क्रशर साइट रजिस्टर्ड है।